फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Voting today, 13 lakh fingers will decide 37 candidates

मतदान आज, 13 लाख अंगुलियां करेंगी 37 प्रत्याशियों का फैसला

Tue, 22 Feb 2022 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Voting today, 13 lakh fingers will decide 37 candidates
काउंटरों से मतदान संबंधी सामग्री हासिल करतीं पोलिंग पार्टियां। - फोटो : BANDA
बांदा। 13 लाख अंगुलियों के इशारे पर बुधवार को जनपद की चारों सीटों के 37 प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का फैसला ‘लॉक’ हो जाएगा। निर्वाचन आयोग ने जनपद के 833 मतदान केंद्रों में 1507 बूथ बनाए हैं। हरेक ईवीएम पर मतदाता 19वीं विधानसभा के लिए अपना प्रतिनिधि चुनने के लिए वोट डालेंगे। देर शाम तक सभी बूथों पर पोलिंग पार्टियों ने अपनी आमद दर्ज करा ली।
विज्ञापन

पिछले माह 27 जनवरी को चारों विधान सभा क्षेत्रों बांदा, बबेरू, तिंदवारी और नरैनी के लिए अधिसूचना जारी हुई थी। 3 फरवरी तक नामांकन हुए। 7 फरवरी को नाम वापसी के बाद चारों सीटों पर कुल 27 प्रत्याशी चुनावी समर में हैं। सबसे ज्यादा 11 उम्मीदवार बबेरू में हैं।
विज्ञापन

नरैनी और तिंदवारी में 9-9 और बबेरू में मात्र 8 प्रत्याशी हैं। अमर उजाला फाउंडेशन सहित स्थानीय प्रशासन और कई संगठनों ने मतदान का ग्राफ बढ़ाने के लिए एक पखवारे से ज्यादा विशेष अभियान चलाए। अभियानों का असर बुधवार को सामने आएगा। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदाताओं को 11 घंटे तक वोट डालने का मौका रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान की पूर्व संध्या पर सभी प्रमुख प्रत्याशियों ने जमकर जोड़-तोड़ और वोट अपने पाले में लाने के हथकंडे अपनाए। देर रात तक इसकी सरगर्मियां गुपचुप चलती रहीं। अंतिम समय में भी जो चुनावी समीकरण नजर आ रहे हैं उनके मुताबिक सभी सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है।
भाजपा, बसपा और सपा में जमकर घमासान है। कांग्रेस ने भी अपनी एंट्री के लिए पूरी ताकत झोंकी है। प्रचार और गोटें बैठाने में भी इन दलों ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। सब अपनी जीत का कयास लगा रहे हैं। जाति और बिरादरी के आधार पर वोट लेने की पुरानी परंपरा भी खूब गरमाई रही।
मतदान में लगाए गए अधिकारी/कर्मचारी
कर्मचारियों की संख्या- 6640
सेक्टर मजिस्ट्रेट- 134
जोनल मजिस्ट्रेट- 19
माइक्रो आब्जर्वर- 176
चारों सीटों पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी-
सदर बांदा : प्रकाश द्विवेदी (भाजपा), धीरज प्रकाश राजपूत (बसपा), मंजूलता रानी (सपा), लक्ष्मी नारायण गुप्ता (कांग्रेस), देवनाथ यादव (भाकपा), गुलाबचंद्र (भारतीय शक्ति चेतना पार्टी), रामप्रसाद सिंह (आम जनता पार्टी इंडिया), हनुमान प्रसाद (जन अधिकार पार्टी)।
बबेरू : अजय कुमार पटेल (भाजपा), विशंभर सिंह यादव (सपा), रामसेवक शुक्ला (बसपा), गजेंद्र सिंह पटेल (कांग्रेस), रामचंद्र सरस (भाकपा), अशोक कुमार (जन अधिकार पार्टी), जगरूप भास्कर (अंबेडकर समाज पार्टी), जियालाल धुरिया (भारतीय शक्ति चेतना पार्टी), राजबहादुर (राष्ट्रीय विकलांग पार्टी), समता देवी (बहुजन मुक्ति पार्टी), सिम्मी बर्मन (आजाद समाज पार्टी)।
नरैनी (सुरक्षित) : ओममणि वर्मा (भाजपा), किरन वर्मा (सपा), गयाचरन दिनकर (बसपा), पवन देवी (कांग्रेस), दयाराम (भाकपा), राधे श्याम (आम आदमी पार्टी), रीतेश कुमार (आजाद समाज पार्टी), लवलेश कुमार (अंबेडकर समाज पार्टी), शंकर लाल (जन अधिकार पार्टी)।

तिंदवारी : रामकेश निषाद (भाजपा), जयराम सिंह (बसपा), बृजेश प्रजापति (सपा), आदिशक्ति (कांग्रेस), रामचंद्र (भाकपा), मूलचंद्र (भारतीय शक्ति चेतना पार्टी), अरविंद कुमार, उत्तम व मधुराज निर्दलीय।

 सीडीओ से अपनी परेशानी बयां करती महिला मतदान कर्मी और साथ में बच्चा संभाले पति।

सीडीओ से अपनी परेशानी बयां करती महिला मतदान कर्मी और साथ में बच्चा संभाले पति। - फोटो : BANDA

जेएन डिग्री कालेज में बनाया गया पिंक बूथ।

जेएन डिग्री कालेज में बनाया गया पिंक बूथ।- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed