फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   voter,advocate,DM,co,forced

एजाज बने अधिवक्ता संघ अध्यक्ष

Sat, 06 Feb 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
voter,advocate,DM,co,forced
voter,advocate,DM,co,forced - फोटो : BANDA
बांदा। जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में 46वें अध्यक्ष के लिए कांटे की टक्कर में वरिष्ठ अधिवक्ता एजाज अहमद विजयी रहे। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रामलखन राजपूत को मात्र सात वोटों से शिकस्त दी। एजाज अहमद 483 को और रामलखन को 476 वोट मिले। हालांकि, इस नतीजे को लेकर जमकर हंगामा हुआ। माहौल गरमाता देख क्षेत्राधिकारी सहित बड़ी संख्या में फोर्स आ गया। अधिवक्ताओं की मांग पर अध्यक्ष पद की दोबारा काउंटिंग हुई।
विज्ञापन

इसकी पुष्टि एल्डर्स कमेटी अध्यक्ष मनमोहन सिंह ने देर रात की। अध्यक्ष पद के तीसरे प्रत्याशी राजेश कुमार दुबे को 128 वोट मिले। महासचिव पद पर सत्यदेव त्रिपाठी 477 वोट लेकर विजयी हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजेंद्र सिंह परिहार रहे। मुकेश शुक्ला व साधना द्विवेदी भी इस पद पर प्रत्याशी थीं। अन्य पदों के लिए देर रात तक काउंटिंग जारी थी। एल्डर्स कमेटी अध्यक्ष ने बताया कि अधिवक्ताओं की मांग और आपत्ति पर दोबारा काउंटिंग में भी अध्यक्ष एजाज अहमद अव्वल रहे। उधर, नतीजा आते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने जिंदाबाद के गगनभेदी नारे लगाए। अध्यक्ष और महासचिव को फूलमालाओं से लाद दिया गया। नतीजों की अधिकृत घोषणा एल्डर्स कमेटी सोमवार को संघ सभागार में करेगी।
विज्ञापन

दूसरी बार किसी मुस्लिम के हाथ बार की कमान
बांदा। जिला अधिवक्ता संघ चुनाव के इतिहास में अध्यक्ष की कमान किसी मुस्लिम के हाथ दूसरी बार आई है। हालांकि, मौजूदा माहौल में इसे हैरतनाक और कुछ लोगों की राय में बांदा की सौहार्द की ताजा बानगी है। लगभग 70 वर्षीय फौजदारी के अधिवक्ता एजाज अहमद मूलरूप से सादी मदनपुर के रहने वाले हैं। शहर के क्योटरा में भी उनका परिवार रहता है। उन्होंने पहली बार अधिवक्ता संघ का चुनाव लड़ा। वह 1973 से वकालत में हैं। इसके पूर्व जिला अधिवक्ता संघ में समी उल्ला खां अध्यक्ष चुने गए थे। उनका कार्यकाल 19 मार्च 1975 से 25 मई 1976 तक रहा। उसके बाद अध्यक्ष पद पर कोई मुस्लिम प्रत्याशी नहीं चुना गया। इस बाबत एजाज का कहना है कि उन्हें सभी ने सहयोग और प्रेम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed