फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Virus statistics told farewell from Bundelkhand

बुंदेलखंड से वायरस की आंकड़ों ने बताई विदाई

Thu, 27 May 2021 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Virus statistics told farewell from Bundelkhand
बांदा। बुंदेलखंड से कोरोना वायरस विदा हो रहा है। मई माह में संक्रमण का ग्राफ दिन प्रतिदिन तेजी से गिरा है। स्वास्थ्य विभाग के सरकारी आंकड़े तो यही कह रहे हैं। चालू माह के 21 दिनों में सक्रिय मरीजों में 88 फीसदी तक कमी आई है।
विज्ञापन

संक्रमण को मात देकर स्वस्थ होने वालों का ग्राफ 66 फीसदी बढ़ा है। संक्रमितों की संख्या में कई जनपदों में दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पा रही। दूसरी लहर में देश-प्रदेश समेत बुंदेलखंड में भी खौफ खड़ा किया। काफी संख्या में लोग संक्रमित हुए और मौतें भी हुईं। मई की शुरुआत में महामारी से बुंदेली भी सहमे रहे। स्वास्थ्य विभाग के कोरोना संबंधी ताजे आंक ड़ों पर भरोसा किया जाए तो पिछले 21 दिनों में बुंदेलखंड में संक्रमण औंधेे मुंह गिरा है। पिछले कई दिनों से तो गिने-चुने पॉजिटिव केस आ रहे हैं। मई की शुरुआत में इनकी दैनिक संख्या सैकड़ों में थी।
विज्ञापन

पांच से 26 मई का ब्योरा
बांदा में 5 मई को 1648 सक्रिय केस थे, जबकि 26 मई को 159 रह गए। वहीं 5 मई को 7754 स्वस्थ हुए, जबकि 26 मई को 10603 तक स्वस्थ हो गए। 5 मई तक 118 की मौत थी, जो 26 मई को 148 पहुंच गई। इसी तरह चित्रकूट में सक्रिय मामले 1145 से 26 मई को 78 पहुंच गए, जबकि 5 मई तक 4643, जबकि 26 मई तक 6896 स्वस्थ हुए, वहीं मौतें भी 50 से 26 मई तक 76 हो गई। हमीरपुर में 5 मई को 1283 और 26 मई तक सक्रिय मामले 85 पहुंच गए, वहीं 5 मई को स्वस्थ 3210 स्वस्थ हुए, जबकि 26 मई तक 5001 स्वस्थ हुए, वहीं मौतें 61 से 26 मई तक 96 हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महोबा 5 मई को 1070 सक्रिय, जबकि 26 मई तक 66 सक्रिय, जबकि 2555 से 26 मई तक 4071 स्वस्थ और मौतें 34 से 80 हो गईं। जालौन में 1921 सक्रिय थे, जो 26 मई को 274 हो गए, जबकि 6741 स्वस्थ 26 मई तक 11 023 हो गए, जबकि 136 मौतों में 26 मई तक 183 हो गई। झांसी में सक्रिय केस 7313 से 26 मई तक 1231, स्वस्थ हुए 22996, जबकि 26 मई तक 34393 स्वस्थ हुए, वहीं मौतें 218 से 26 मई को 551 पहुंच गई। इसी तरह से ललितपुर में 5 मई को सक्रिय 2682 थे जो 26 मई को 293 हो गए, जबकि स्वस्थ 8232 26 मई तक 12201 हो गए। वहीं मौतें भी 5 मई तक 82 हुईं, जो 26 मई तक 115 हो गईं।

जिलों में एक साथ गिर रहा ग्राफ
बुंदेलखंड के सातों जिलों में संक्रमण का ग्राफ एक साथ गिर रहा है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पांच मई को सातों जिलों में 17,122 सक्रिय मरीज थे। यह अब घटकर 26 मई को 8186 रह गए। 88 फीसदी की कमी आई। स्वस्थ होने वालों के आंकड़े ने भी छलांग लगाई। पांच मई तक कुल 56,131 संक्रमित स्वस्थ हुए थे। अब इनकी ताजी तादाद 84,188 है। 66 फीसदी से ज्यादा का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed