फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Villagers staged a road blockade in flood-surrounded Paprenda

Banda News: बाढ़ से घिरे पपरेन्दा में ग्रामीणों ने लगाया जाम, बोले-घर में पानी, चूल्हा बंद

Thu, 03 Sep 2026 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Villagers staged a road blockade in flood-surrounded Paprenda
फोटो-41-बांदा-कानपुर मार्ग पर पेड़ व अवरोध डालकर लगाया गया जाम। संवाद
फोटो-41-बांदा-कानपुर मार्ग पर पेड़ व अवरोध डालकर लगाया गया जाम। संवाद
विज्ञापन


- सुबह से नहीं मिला खाना, राहत और पेयजल की मांग को लेकर सड़क पर बैठे ग्रामीण
- पुलिस की मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी के बाद खोला जाम

संवाद न्यूज एजेंसीपैलानी। लगातार बारिश और बाढ़ के पानी से परेशान पपरेन्दा गांव के ग्रामीणों का बृहस्पतिवार शाम को सब्र जवाब दे गया। घरों में पानी भरने और राहत व भोजन की व्यवस्था नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने कहा कि घरों में पानी भरा होने से चूल्हा नहीं जल पा रहा है। कई परिवारों ने सुबह से खाना नहीं मिलने की बात कही।

ग्रामीणों के मुताबिक बाढ़ का पानी घरों में घुसने से गृहस्थी का सामान प्रभावित हो रहा है। गांव में आने-जाने में भी परेशानी हो रही है। इसके बावजूद प्रभावित परिवारों के लिए भोजन और पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई। नाराज ग्रामीण सड़क पर बैठ गए और प्रशासन से तत्काल भोजन, राहत सामग्री और पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की। जाम की सूचना पर लेखपाल सुधीर यादव और ग्राम सचिव अजीत पाल मौके पर पहुंचे। दोनों ने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं रखीं और कहा कि घरों में पानी भरा होने के कारण खाना बनाना संभव नहीं है। ऐसे में प्रभावित परिवारों तक भोजन और पानी पहुंचाया जाए।
विज्ञापन


काफी देर तक ग्रामीणों के सड़क पर बैठे रहने से आवागमन प्रभावित रहा। सूचना पर पपरेन्दा चौकी की पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों को जाम समाप्त करने के लिए समझाया। ग्रामीणों के अनुसार, पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दिए जाने के बाद उन्होंने जाम खोल दिया। ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ का पानी कम होने तक उनके सामने भोजन और पेयजल का संकट बना रहेगा। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित परिवारों तक तत्काल राहत सामग्री और भोजन पहुंचाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed