{"_id":"650c7f9f69deb38c1100d134","slug":"villagers-reached-the-power-house-with-the-meter-and-created-ruckus-banda-news-c-212-1-bnd1001-2745-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: मीटर लेकर बिजलीघर पहुंचे ग्रामीणों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: मीटर लेकर बिजलीघर पहुंचे ग्रामीणों ने किया हंगामा
Thu, 21 Sep 2023 11:08 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
बबेरू। न ही विद्युत पोल लगाया और न ही दी बिजली, लेकिन हर बार आ रहे बिल से रोषित ग्रामीणों ने गुरुवार को बिसंडा बिजलीघर पहुंचकर जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने घर में लगे मीटर उखाड़ दिए और बिजली घर लेकर पहुंचे। चेतावनी दी कि अधिकारी लगातार बिल जमा करने को लेकर धमका रहे हैं, यह नहीं रोका गया तो आंदोलन सड़क पर उतरकर होगा।
जनता दल यूनाइटेड महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी पटेल व ग्रामीणों ने कहा कि चार वर्ष पहले घरों में सौभाग्य योजना के तहत मीटर लगाए गए थे। उसके बाद घरों में न लाइट आई और न ही विद्युत पोल लगाए गए। इसके बावजूद बिजली के बिल आ रहे हैं। बिजली विभाग 20-20 हजार रुपये से भी ज्यादा का बिल भेज दे रहे हैं। बिना प्रयोग के बिल कैसे जमा कर दें।
उन्होंने मीटर को हाथों लेकर रोष व्यक्त किया। प्रदर्शन करने वालों में जनता दल यूनाइटेड श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र कुमार, होरीलाल, माधव प्रसाद वर्मा, चुन्नू, मतिया, कुनता, सोहनिया, सुनता, बाबूलाल, दिनेश, कमलेश भागीरथ आदि मौजूद रहे।