फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   village,water,light,mla,rupees

तीन करोड़ के सब स्टेशन का भूमि पूजन

Sat, 06 Feb 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
village,water,light,mla,rupees
बांदा। महुआ ब्लाक के बिलगांव गांव में तीन करोड़ रुपये की लागत से बिजली सब स्टेशन बनेगा। शनिवार को प्रदेश के पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, सांसद आरके सिंह पटेल और स्थानीय विधायक प्रकाश द्विवेदी ने भूमि पूजन किया। साथ ही लगभग 90 करोड़ रुपये की लागत वाली कई सड़कों के चौड़ीकरण व सुंदरीकरण का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया।
विज्ञापन

सांसद और विधायक ने बताया कि बिलगांव सब स्टेशन बनने के बाद आसपास के गांवों में बिजली और वोल्टेज संकट से निजात मिलेगी। महुआ ब्लाक के अजीतपारा गांव में राज्य योजना से बांदा-बिसंडा मार्ग और बिसंडा-ओरन-पहाड़ी मार्ग का चौड़ीकरण/सुदृढ़ीकरण होगा। 50 किलोमीटर लंबी इन सड़कों में करीब 90 करोड़ लागत आएगी। सांसद और विधायक ने जनता इंटर कालेज खुरहंड में सांसद निधि से बनी प्रयोगशाला व शिक्षण कक्ष और खुरहंड स्टेशन के पास हाईवे किनारे विधायक निधि से निर्मित यात्री प्रतीक्षालय का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि प्रतीक्षालय का निर्माण मॉडल के रूप में हुआ है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता, पुरुषोत्तम पांडेय, बालमुकुंद शुक्ल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह चौहान, सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप तोमर, विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, पुष्कर द्विवेदी सहित रंजीत सिंह, रामकृष्ण शुक्ल, बीके सिंह, अनिरुद्ध त्रिपाठी, राजर्षि शुक्ला, रोहित तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो परिचय-5-राज्यसभा में मुख्य सचेतक नियुक्त होने के बाद बांदा पहुंचे विशंभर निषाद का स्वागत करते सपाई।
आंदोलनरत किसानों के साथ है सपा
बांदा। सपा राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद ने कहा कि आंदोलनरत किसानों के साथ समाजवादी पार्टी पूरी तरह रहेगी। राज्यसभा में सपा का मुख्य सचेतक नियुक्त होने के बाद पहली बार गृह जनपद आए निषाद का यहां कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में निषाद ने कहा कि भाजपा सरकार में देश के हालात बहुत खराब हैं। जिलाध्यक्ष विजयकरन यादव ने कहा कि किसान आंदोलन को भाजपा सरकार साजिशन बदनाम कर रही है। अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव में संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। बैठक में पालिकाध्यक्ष मोहन साहू, बृजभूषण सिंह यादव, हसनुद्दीन सिद्दीकी, भरतलाल दिवाकर, अशोक श्रीवास, नंदकिशोर यादव, उर्मिला वर्मा, जगमोहन यादव, राजेंद्र यादव, सत्यनारायण सोनकर, मुशीर अहमद फारुकी, सुशील त्रिवेदी, आमिर खां मन्नी, अमर यादव, किरन यादव इत्यादि उपस्थित रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed