फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   village,sports,team,winner honored,man

अंतर क्षेत्रीय टूर्नामेंट कल

Tue, 23 Feb 2021 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
village,sports,team,winner honored,man
तिंदवारी। अंतर क्षेत्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट 25 फरवरी से पिपरगवां गांव में होगा। अध्यक्ष श्याम गुप्ता ने बताया कि टूर्नामेंट में अतर्रा, तिंदवारी, खुरहंड, पैलानी, जसपुरा, हथौरा आदि क्षेत्रों की दो दर्जन टीमें प्रतिभाग करेंगी। विजेता टीम को 11 हजार व उप विजेता टीम को 5100 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन

----------------
स्वागत गेट बना हादसे का सबब
नरैनी। नगर पंचायत के स्वागत गेट का फाउंडेशन दुर्घटनाओं को दावत दे रहा है। बांदा मार्ग पर फोरलेन सड़क निर्माण को लेकर नगर पंचायत ने स्वागत गेट तो हटा लिए, लेकिन सड़क से चार इंच ऊपर बना फाउंडेशन व लोहे की बड़ी-बड़ी कीलों से दुघर्टनाएं हो रही हैं। रात के समय वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। कस्बे के लोगों ने नगर पंचायत से फाउंडेशन को हटाने या फिर अवरोधक संकेतक बोर्ड लगाने की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन

---------------------
शिविर में 253 मरीजों का नेत्र परीक्षण
तिंदवारी। रवि मोहन निगम की स्मृति में मंगलवार को फिलिंग स्टेशन में आयोजित नि:शुल्क नेत्र शिविर में 253 मरीजों का नेत्र परीक्षण हुआ। 154 को नि:शुल्क चश्मा, आई ड्राप व दवाएं दी गईं। श्रद्धा निगम ने बताया कि शिविर में 48 मरीजों के आंखों में मोतियाबिंद पाया गया। इन्हें आपरेशन के लिए सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट भेजा जाएगा। संजय निगम, उत्तम द्विवेदी, संजय काकोनिया, वंदना गुप्ता, कपिल शास्त्री, पूजा गुप्ता आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
आयोग का बीमा क्लेम देने का आदेश
बांदा। जिला उपभोक्ता आयोग ने दुर्घटनाग्र्र्र्र्र्र्र्रस्त डंपर का बीमा क्लेम अदा न करने पर यूनाइटेड इंडिया प्रबंधक पर 5000 रुपये जुर्माना किया है। परिवादी को एक माह के अंदर 63,829 रुपये 6 फीसदी ब्याज सहित अदा करने के आदेश दिए हैं। शहर के कमलेश बाजपेयी ने आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी कि बीमा कंपनी उसे क्लेम की शेष राशि 1,19,586 रुपये अदा नहीं कर रही है। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अध्यक्ष तूफानी प्रसाद, सदस्य अनिल कुमार चतुर्वेदी ने कंपनी को आदेश दिए कि परिवादी को एक माह के अंदर क्लेम की अवशेष राशि अदा की जाए। 3000 मानसिक व 2000 मुकदमा खर्च भी दिया जाए। (संवाद)
---------------------
लकड़ी चोरी की शिकायत
खत्री पहाड़। गिरवां थाना क्षेत्र के स्योंढ़ा गांव की मूना ने पुलिस को दी गई अर्जी में बताया कि उसके आंगन में बबूल का सूखा पेड़ पड़ा था। गांव का दबंग उठा ले गया और मांगने पर धमकी दे रहा है। अकबरपुर चौकी में शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। (संवाद)

-------------------
बेटी करेंगी बेटियों को शिक्षित
नरैनी। बेटी ने बेटियों को शिक्षित करने का संकल्प लिया है। मंगलवार को नहरी गांव में द्वारिकेश्वर विद्यापीठ की शुरुआत हुई। आर्यावर्त सांस्कृतिक संरक्षण संस्थान प्रबंधक ब्रजेश तिवारी ने बताया विद्यापीठ में कक्षा प्रथम से पांचवीं तक के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा और शिक्षण सामग्री दी जाएगी। बेटियों को शिक्षित करने का काम बेटी ऋतंभरा तिवारी करेंगी। भाजपा के मंडल मंत्री आशुतोष तिवारी, निवर्तमान प्रधान राकेंद्र तिवारी, बाबूलाल, रावेंद्र, कामना अवस्थी, राजरानी आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed