{"_id":"602577868ebc3ee964415ff4","slug":"village-police-fir-woman-people-banda-news-knp6113032124","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल में युवती की जलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल में युवती की जलकर मौत
विज्ञापन
बांदा। देहात कोतवाली क्षेत्र के पचनेही गांव निवासी गुड़िया (30) पत्नी सुशील बच्चों के साथ मकान के कमरे में सो रही थी। बुधवार की रात अचानक मकान से चीख पुकार व धुआं उठते हुए ग्रामीणों ने देखा तो दरवाजा तोड़कर महिला को बाहर निकाला। लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुकी थी। घटना के समय बच्चे घर में सो रहे थे।
पति अहमदाबाद में मजदूरी करता है। सास अपनी पुत्री के यहां लोधनपुरवा (खुरहंड) गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के भाई संजय (सैमरी) ने हत्या का संदेह जताया है। इंस्पेक्टर प्रदीप यादव का कहना है मामला संदिग्ध है। मामले की जांच की जा रही है।
--------------------
शिक्षकों की काउंसिलिंग आज
बांदा। अंर्तजनपदीय तबादलों में बाहरी जनपदों से यहां आए शिक्षकों को ऑनलाइन विद्यालय आवंटन की कांउसिलिंग शुक्रवार 12 फरवरी को यहां बीएसए कार्यालय में प्रात: 11 बजे से होगी। बीएसए हरिश्चंद्र नाथ ने बताया कि दिव्यांग महिला/पुरुष एवं महिला तथा पुरुष शिक्षक समय से उपस्थित हों। अनुपस्थित रहने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
-------------------
परशुराम-लक्ष्मण संवाद सुनाया
तिंदवारी। पिपरगवां में दो दिवसीय रामलीला में रामजन्म, ताड़का वध, धनुष यज्ञ लीला का मंचन किया गया। कुरसेजा धाम के महंत परमेश्वर दयाल महाराज ने श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण कर रामलीला की शुरुआत कराई। आयोजक पूर्व जिलाध्यक्ष जनता दल (यू) ब्रजनेश सिंह ने आरती उतारी। रामलीला में परशुराम व लक्ष्मण संवाद का मंचन देखने को गांवों के लोगों की भारी भीड़ रही। पूर्व ब्लाक प्रमुख शंकर सिंह परिहार, शिक्षक कमलेश सिंह, ओंकार सिंह, ज्ञान प्रकाश आदि मौजूद रहे। (संवाद)
---------------
धौरही टीम ने गांधी नगर से जीता मैच
बदौसा। निजामी जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मैच में धौरही ने गांधी नगर को 24 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। धौरही टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 8 विकेट खोकर 142 रन बनाए। राहुल ठाकुर ने 36, राहुल बाल्मीकि ने 29 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए उतरी गांधी नगर टीम 10 विकेट खोकर महज 118 रन बनाए। संतोष ने सर्वाधिक 40 रन बनाए। समीर खां, इम्त्याज खां, मोइन खां, फैसल आफताब, बच्चूराम, शोएब खां आदि मौजूद रहे। (संवाद)
-------------------
पुलिस कर्मियों का टीकाकरण
नरैनी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बृहस्पतिवार को बदौसा थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह सहित 75 कर्मचारियों का टीकाकरण हुआ। शिविर में 175 कर्मचारियों का टीकाकरण होना था। चिकित्साधीक्षक डा. देव तिवारी, यूनिसेफ के ब्लाक मॉनिटर धीरेंद्र द्विवेदी, दीपेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे। (संवाद)