{"_id":"603e81e68ebc3ece7a782bc2","slug":"village-police-fir-banda-arrest-banda-news-knp6152052130","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक और बालू कारोबारी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक और बालू कारोबारी गिरफ्तार
विज्ञापन
बांदा। बालू कारोबार से जुड़े गैंगस्टर फूल मिश्रा को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने अब उसके साथी आलोक त्रिवेदी उर्फ मनोज द्विवेदी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, कालिंजर थाना पुलिस ने मंगलवार को थाना क्षेत्र के बरछा गांव के पुल के पास गिरफ्तार किया। आलोक उर्फ मनोज गिरवां थाना क्षेत्र के मुरवां गांव का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिकख् वह फूल मिश्रा के साथ अवैध खनन का कारोबार करता था। उसकी भी संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई की जा रही है। उस पर नरैनी कोतवाली में पूर्व से एक केस दर्ज बताया गया है। अब यह दूसरा केस दर्ज हुआ है। गिरफ्तारी टीम में कालिंजर थाना निरीक्षक राजीव कुमार यादव समेत सिपाही रोहित व मनोज शामिल हैं। (संवाद)
---------------
बुद्ध पर टिप्पणी के विरोध में ज्ञापन
बबेरू। विकलांग विश्वविद्यालय, चित्रकूट कुलपति स्वामी रामभद्राचार्य द्वारा गौतम बुद्ध पर आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़के लोगों ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि कुलपति का वक्तव्य संविधान व मानवता के विरुद्ध है। गौतम बुद्ध विज्ञान वादी विचारक थे। ज्ञापन देने वालों में रामप्रताप वर्मा, रामनेवाज, केशव प्रसाद प्रजापति, रामनारायण प्रजापति, अलख निरंजन, राजेश कुमार, मिथलेश कुमार निराला, महाप्रताप कुशवाहा आदि मौजूद रहे। (संवाद)