फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   village,police,electicity,FIR,gun

जनसंपर्क में दो पक्षों में बंदूकें तनीं

Sun, 21 Mar 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
village,police,electicity,FIR,gun
बांदा। मटौंध थाना क्षेत्र के चमरहा गांव में पंचायत चुनाव प्रचार के दौरान दो पक्षों में बंदूकें तन गईं। समर्थकों में मारपीट हो गई। गांव में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने एक पक्ष के असलहे अपने कब्जे में ले लिए।
विज्ञापन

रविवार की देर शाम चमरहा गांव में चुनाव जनसंपर्क के दौरान दो पक्ष आमने-सामने आ गए। समर्थकों में नोकझोंक हो गई और असलहे तन गए। ग्रामीणों के मुताबिक, एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के असलहे छीन लिए। कुछ देर बाद मौके पर पुलिस आ गई और दोनों पक्षों को अपने साथ ले गई। मटौंध इंस्पेक्टर रामजी सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने आपस में सुलह कर ली है। कोई तहरीर नहीं दी गई है। अलबत्ता असलहा प्रदर्शन पर एक राइफल और एक रिवाल्वर को कब्जे में ले लिया गया है। कहा कि चुनाव जनसंपर्क में असलहा का प्रदर्शन कानूनन अपराध है। जांच की जा रही है। शस्त्र लाइसेंसधारक के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। दोनों पक्ष रसूखदार और एक पार्टी के नेता बताए जा रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed