फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   village,marriage,police,FIR,woman

मारपीट से क्षुब्ध युवक ने फांसी लगाकर जान दी

Thu, 25 Feb 2021 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
village,marriage,police,FIR,woman
खत्री पहाड़। गिरवां थाना क्षेत्र के हुसैनपुर गांव में पड़ोसियों की पिटाई से क्षुब्ध 20 वर्षीय युवक ने बृहस्पतिवार की शाम फांसी लगाकर जान दे दी। मां के शोर मचाने पर आसपास के लोग दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

मां हसीना ने बताया कि उसके पुत्र इमामी की गांव में कुछ लड़कों से दोपहर को झगड़ा हो गया था। इसी के बाद घर आकर इमामी ने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया और खपरैल में रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। इमामी के चार भाई प्रवासी मजदूर हैं। दो छोटे भाई गांव में ही रहते हैं। इमामी की मजदूरी से घर का खर्चा चल रहा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। गिरवां थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। मारपीट के आरोप की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। (संवाद)
विज्ञापन

-------------
फोटो परिचय-1-केन नदी में कूदी युवती को नाव पर लाती पुलिस।
केन नदी में कूदी युवती को बचाया
बांदा। केन नदी में कूदकर युवती ने आत्महत्या की कोशिश की। नाविकों ने उसे बचा लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शहर के परशुराम तालाब निवासी ताज मोहम्मद की पत्पी रुकसाना ने बृहस्पतिवार को दोपहर रेल पुल से केन नदी में छलांग लगा दी। नदी में मौजूद दो नाविकों ने उसे बचा लिया और यूपी-112 पुलिस को सूचना दी। उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां युवती ने बताया कि वह ट्रेन से कटकर जान देने गई थी। देर तक ट्रेन के न आने पर वह नदी में कूद गई। आरोप लगाया कि पड़ोस में रह रही उसकी मां, बहन, बहनोई अक्सर झगड़ा करते हैं। इसी बात से क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या का प्रयास किया। पति चमरौटी में इलेक्ट्रानिक की दुकान किए है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
डीजल इंजन चोरी में तीन गिरफ्तार
अतर्रा। डीजल इंजन चोरी के तीन आरोपियों को बृहस्पतिवार को बिसंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया एक सप्ताह पूर्व अजीत पारा गांव से डीजल पंप की चोरी हुई थी। इसमें आरोपी अजीतपारा गांव के संगम, राज और सुशील सोनी को एसआई सतवेंद्र सिंह भदौरिया व ऋषि अग्निहोत्री, रोहित यादव ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। (संवाद)
---------------
ससुर पर घर से निकालने का आरोप
अतर्रा। नगर निवासी महिला ने पुलिस अधीक्षक को दी अर्जी में आरोप लगाया कि पति और ससुर ने उसे घर से निकाल दिया है। 17 फरवरी को वह अपने मायके में अकेली थी। तभी उसके ससुर ने आकर जोर जबरदस्ती की। शोर मचाने पर उसकी दादी आ गई। ससुर ने उन्हें मारा-पीटा। थाने में उसकी सुनवाई नहीं हुई। (संवाद)
----------------
घर से दो मोबाइल चोरी
नरैनी। मुतियारी गांव में रविंद्र कुमार त्रिपाठी पड़ोसी विनोद पांडे के घर गए थे, तभी अज्ञात चोर उनके चार्जिंग में लगे दो मोबाइल फोन चुरा ले गया। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखे हैं। कोतवाली एसआई हरिश्चंद्र शर्मा ने बताया कि चोर की तलाश की जा रही है। (संवाद)

-----------------
फोटो परिचय-10-नगर पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन देते प्राणी सेवा समूह ट्रस्ट प्रतिनिधि मंडल।
समूह की गोशाला संचालन की मांग
बांदा। प्राणी सेवा समूह चैरिटेबल ट्रस्ट प्रतिनिधि मंडल ने बृहस्पतिवार को नगर पालिका अध्यक्ष मोहन साहू को ज्ञापन देकर हटेटी पुरवा गांव में गोशाला का पुन: संचालन करने की मांग की। अध्यक्ष सुरेंद्र सोनी और सचिव विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि गोशाला काफी समय से बंद है। इसमें 400 गोवंश रखने की व्यवस्था है। इसको शुरू कराने से शहर में घूम रहे अन्ना गोवंश को आश्रय मिल जाएगा। इसके लिए ट्रस्ट उनके खाने-पीने की व्यवस्था भी करेगा। प्रतिनिधिमंडल में जितेंद्र सिंह, दिनेश, अमित सेठ भोलू, आशीष गुप्ता, महेश श्रीवास्तव, स्वतंत्र अवस्थी, दीपक अवस्थी आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed