फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   village,DM,DPRO,block,order

10 सचिवों का वेतन रोका, 8 को चेतावनी

Tue, 09 Feb 2021 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
village,DM,DPRO,block,order
बांदा। डीपीआर सर्वेश कुमार ने नरैनी व बिसंडा ब्लाक क्षेत्र में मिनी सचिवालय व सामुदायिक शौचालय निर्माण प्रगति धीमी होने पर 10 सचिवों का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। 8 सचिवों के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में डीपीआरओ ने नरैनी ब्लाक में बदौसा, परसहर व बड़ैछा, भुसासी, गजपतिपुर खुर्द, बनई, नेढ़ूवा, पुकारी व पौहार ग्राम पंचायतों के सचिव/प्रशासक का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बरुआ कालिंजर व रेहुंचयी के सचिवों के विरुद्ध अनुशासनिक कार्यवाई को कहा। इसी तरह बिसंडा ब्लाक के ग्राम पंचायत इटरा मिलौली के सचिव का वेतन रोकने व ग्राम पंचायत कोर्रा खुर्द, दफ्तरा, कोर्रम, बीरी बिरहंड, उतरवां, पिंडखर सचिवों को चेतावनी जारी की है। निर्देश दिए कि 25 फरवरी तक सचिवालय व शौचालय निर्माण पूरा कर इन्हें स्वयं सहायता समूह को हस्तांतरित कर दिए जाएं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
जादू से दी यातायात नियमों की जानकारी
बांदा। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत राजकीय परिवहन निगम के ड्राइवरों को जादूगर अरुण प्रताप सिंह ने अपनी कला से ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी। एआरएम परमानंद ने कहा कि वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग कतई न करें। बताया कि जल्द ही ड्राइवरों के लिए स्वास्थ्य व नेत्र चिकित्सा कैंप लगेगा। इसमें अयोग्य पाए जाने वाले ड्राइवरों को हटा दिया जाएगा। आयोजन में सभी ने ट्रैफिक नियमों की सामूहिक शपथ ली। एसएम केपी सिंह, सुदामा प्रसाद, आरपी साहू, अजय मिश्रा, अमर सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)
----------------
रिचा का पोस्टर, सृष्टि का स्लोगन अव्वल
बांदा। राजकीय महिला महाविद्यालय में मंगलवार को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत आयोजित स्लोगन व पोस्टर प्रतियोगिता में पोस्टर में रिचा रैकवार प्रथम, श्वेता द्वितीय, आरती व सोनम ने तृतीय रहीं। स्लोगन में सृष्टि प्रथम, रिचा रैकवार दूसरे व शीला देवी तीसरे स्थान पर आईं। शबीना बानो, आंचल द्विवेदी, साक्षी द्विवेदी, रेशमा राजपूत, मेघा सविता, रेखा देवी आदि ने प्रतिभाग किया। प्राचार्य डॉ. दीपाली गुप्ता व रेंजर प्रभारी डॉ. जेबा खान ने पोस्टर और स्लोगन का अवलोकन किया। निर्णायक में डॉ. राजनारायण, डॉ. सबीहा रहमानी, डॉ. जितेंद्र कुमार, डॉ. जय कुमार चौरसिया, डॉ. शशिभूषण मिश्र, डॉ. विनोद सिंह चंदेल शामिल रहे। इस मौके पर डॉ. अंकिता तिवारी, सपना सिंह, ज्योति मिश्रा आदि मौजूद रहीं। (संवाद)

------------------
45 किसानों को मशरूम का प्रशिक्षण
बांदा। कृषि विवि में प्रदेश के 10 जिलों से आए 45 किसानों को मशरूम उत्पादन प्रक्षेत्र की संरचना संवर्धन एवं संरक्षण स्थान, उत्पादन तकनीक, प्रमुख रोग, कीट आदि से संबंधित 14 वैज्ञानिकों व विशेषज्ञों ने प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में बांदा, हमीरपुर, महोबा, चित्रकूट, झांसी, कानपुर, रायबरेली, गोंडा, लखनऊ और मिर्जापुर के किसान शामिल हुए। कुलपति डॉ. यूएस गौतम ने कहा कि मशरूम उत्पादन से किसानों को दो से चार गुना फायदा मिल सकता है। प्रशिक्षण संयोजक व पादप विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य बुंदेलखंड व प्रदेश के अन्य बेरोजगारों को मशरूम उद्यमी बनाना है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed