{"_id":"608ee4c38ebc3e47792b88ca","slug":"village-death-police-fir-truck-banda-news-knp6264342173","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में ट्रक चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में ट्रक चालक की मौत
विज्ञापन
बांदा। संदिग्ध हालात में ट्रक चालक की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद विसरा सुरक्षित किया गया है। शहर के कटरा निवासी दीपू प्रजापति (24) ट्रक चालक था। वह ट्रक लेकर अनाज लादने लुकतरा गांव स्थित मंडी गया था। रात को वहीं खाना खाकर सो गया। सुबह वह मृत मिला। मृतक के चाचा शीतल प्रसाद ने बताया कि उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। न ही कोई बीमारी थी। मृतक अविवाहित और तीन भाइयों में छोटा था। जहर की आशंका पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। (संवाद)
------------------
दो अज्ञात शवों की नहीं हुई शिनाख्त
बांदा। नरैनी कोतवाली क्षेत्र में दो दिन पूर्व मिले 46 वर्षीय अज्ञात शव का पुलिस ने 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम कराया। तमाम कोशिशों के बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस सड़क हादसे में मौत मान रही है। उधर, कोतवाली नगर क्षेत्र में दो दिन पूर्व रेलवे ट्रैक पर 26 वर्षीय युवक का शव मिला था। उसकी भी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। (संवाद)