{"_id":"5b707d0642c7920d0978d620","slug":"vidhan-parishad-committee-over-highway-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे की हालत पर विधान परिषद समिति खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे की हालत पर विधान परिषद समिति खफा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Mon, 13 Aug 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
त्तर प्रदेश विधान परिषद समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की संसदीय एवं सामाजिक सद्भाव समिति ने नेशनल हाईवे बांदा-झांसी मार्ग पर मटौंध के नजदीक सड़क की दुर्दशा पर असंतोष जताया। पीडब्ल्यूडी को तत्काल इसे शीघ्र कराने के निर्देश दिए। अन्य योजनाओं की भी समीक्षा की।
विज्ञापन
समिति ने सोमवार को सर्किट हाउस सभागार में आयोजित बैठक में प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। जिले के कस्तूरबा गांधी विद्यालयों के बारे में बीएसए से सवाल किए। कहा कि बच्चों की शिक्षा, खेलकूद और भोजन आदि का उचित इंतजाम रखा जाए।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. संतोष कुमार को निर्देश दिए कि स्कूलों में पढ़ रहीं बालिकाओं के स्वास्थ्य पर खास ध्यान दिया जाए। समय-समय पर उनकी जांच कराकर दवा वितरित कराई जाए। एडीएम गंगाराम गुप्ता से नजूल फ्री होल्ड, पट्टे की भूमि और कब्जों की जानकारी ली। एडीएम ने बताया कि 761 ग्रामों में 630 का कंप्यूटरीकरण हो गया। शेष का भी शीघ्र हो जाएगा।
विज्ञापन
समिति ने राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल योजना की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि सांसद और विधायकों द्वारा स्वीकृत हैंडपंप प्राथमिकता पर लगाए जाएं। जहां पर पेयजल योजनाएं अधूरी हैं, उन्हें समय से पूरा करें। जिला कार्यक्रम अधिकारी को पौष्टिक आहार वितरण समय से और गुणवत्तापूर्ण कराने को कहा। मनरेगा और मजदूरों के बारे में जानकारी ली। मुख्य विकास अधिकारी हीरालाल ने विभागवार प्रगति आख्या प्रस्तुत की। डीएम डीपी गिरि ने समिति को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा दिए गए निर्देशों का समय से अनुपालन होगा। डीएम ने सभी का आभार भी जताया।
समिति में अध्यक्ष दिलीप सिंह और सदस्य शशांक यादव शामिल रहे। बैठक में पुलिस अधीक्षक शालिनी, डीआईओएस हिफजुर्रहमान, जिला कार्यक्रम अधिकारी इशरत जहां, उद्यान अधिकारी परवेज खां, अर्थ एवं संख्याधिकारी संजीव कुमार बघेल, परियोजना निदेशक आरपी मिश्रा आदि उपस्थित रहे।