फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Video of ADM's steno abusing a teacher goes viral

Banda News: एडीएम के स्टेनो का शिक्षक को गाली देते हुए वीडियो वायरल

Tue, 05 Aug 2025 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 05 Aug 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Video of ADM's steno abusing a teacher goes viral
बांदा। शहर से लापता हुए व्यवसायी का मामला अभी ठंडा नहीं पड़ा था कि सोशल मीडिया में एक और वीडियो वायरल हो गया। वायरल वीडियो में तिंदवारी रोड स्थित इंग्लिश मीडियम स्कूल सेंट मैरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में एडीएम न्यायिक का स्टेनो स्कूल के प्रधानाचार्य फादर के सामने शिक्षक को गालियां देते हुए और जूता मारने की बात कहता नजर आ रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

इस वायरल वीडियो को लापता व्यवसायी विनय श्रीवास्तव से तार जुड़े होने की खासी चर्चा है। बताया जा रहा है कि स्कूल में विनय श्रीवास्तव की बसें चलतीं हैं, वहां विनय की पत्नी नुपुर श्रीवास्तव व एडीएम के स्टेनो शाकिर की पत्नी जेबा दोनों शिक्षिकाएं रह चुकीं हैं। लापता विनय श्रीवास्तव व स्टेनो शाकिर बाबू दोनों आपस में मित्र भी हैं। चर्चा में है कि विनय के साथ वह स्कूल में बसों में लगवाने में पार्टनर भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मई माह के इस वायरल वीडियो के अनुसार स्कूल में एडीएम न्यायिक के स्टेनो शाकिर बाबू की पत्नी जेबा शिक्षिका थीं। मई माह में परीक्षा के दौरान उनकी पत्नी कक्ष से बाहर थीं। निरीक्षक के दौरान को-आर्डिनेटर ने देखा तो नकल होने की आशंका जताते हुए उन्हें फटकार लगाई थी। यह बात स्टेनो की पत्नी ने घर में अपने पति से बताई थी। इस पर गुस्साए शाकिर बाबू ने स्कूल पहुंचकर प्रधानाचार्य के सामने शिक्षक को गालियां दी थीं। जूता मारने तक की बात कही थी। स्कूल के शिक्षक ने जिलाधिकारी जे. रीभा से शिकायत भी की थी।
वर्जन
एडीएम के स्टेनो शाकिर बाबू की पत्नी स्कूल में शिक्षिका थीं, उन्हें परीक्षा के दौरान कक्ष से बाहर टहलता देख कोआर्डीनेटर ने डांटा था। इसी बात पर शाकिर बाबू ने कार्यालय में आकर शिक्षक को गालियां देने और जूता मारने की बात कही थी। स्कूल में व्यवस्था बनाए रखने के लिए शाकिर बाबू की पत्नी से आठ जुलाई को इस्तीफा ले लिया गया था।-फादर डेविड , प्रधानाचार्य, सेंट मेरीज सीनियर सेकेंड्री स्कूल, बांदा।

वर्जन
-पत्नी के साथ कॉलेज के शिक्षक ने मई माह में अभद्र व्यवहार किया था। इसी भवावेश में आकर वह कॉलेज पहुंचे थे। शिक्षक के साथ अभद्रता हो गई। मामला जिलाधिकारी के संज्ञान में है। उन्हीं के कहने पर कॉलेज से पत्नी को इस्तीफा दिलाया था। लापता व्यवसायी के साथ उनकी स्कूल में बसें लगवाने में कोई पार्टनरशिप नहीं है। व्यवसायी की पत्नी व उनकी पत्नी एक ही स्कूल में पढ़ाती थीं इस नाते मित्रता है।- शाकिर बाबू, स्टेनो एडीएम न्यायिक
वर्जन

- मामला संज्ञान में आने पर जानकारी की गई थी। शाकिर बाबू की पत्नी का इस्तीफा दिलवा दिया गया था।-माया शंकर यादव, एडीएम न्यायिक, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed