{"_id":"61c0d15e9250a050526c3f84","slug":"vdo-suspended-in-death-of-animals-banda-news-knp670726371","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुओं की मौत में वीडीओ सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुओं की मौत में वीडीओ सस्पेंड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। कनवारा गोशाला में छह पशुओं की मौत की पुष्टि हुई है, इसमें ग्राम विकास अधिकारी दोषी पाए गए हैं। डीएम ने वीडीओ के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के आदेश डीडीओ को दिए हैं। देर शाम डीडीओ ने वीडीओ को निलंबित कर दिया।
अमर उजाला में 16 दिसंबर को छपी खबर में 10 गोवंश मरने की बात कही गई थी। जिलाधिकारी अनुराग पटेल के आदेश पर एसडीएम सुधीर सिंह ने जांच कर सोमवार को रिपोर्ट सौंपी। इसमें कहा कि गोशाला के पीछे नदी की तरफ पांच व बाएं एक पशु मृत पाया गया। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने अपनी रिपोर्ट में पशुओं की मौत चार दिन पहले होना बताया है। ग्राम विकास अधिकारी ने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को न देकर अपने दायित्वों के प्रति लापरवाही बरती है। एसडीएम ने सचिव को लापरवाही के लिए दोषी माना है। डीएम ने डीडीओ को सचिव रश्मि मिश्रा के विरुद्ध विभागीय/अनुशासनात्मक कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
गोशाला में गोवंश की नहीं हुई मौत
बांदा/अतर्रा। नगर पालिका परिषद अतर्रा अधिशासी अधिकारी राम सिंह ने कहा है कि नगर पालिका द्वारा संचालित कान्हा गोशाला में किसी गोवंश की फिलहाल मौत नहीं हुई है। न ही इस बारे में एसडीएम ने उनसे कोई स्पष्टीकरण मांगा है। ईओ ने कहा कि 24 घंटे के दौरान तीन गायों की मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन
गोशाला में गंदा पानी पी रहे गोवंश
तिंदवारी। क्षेत्र के तेरहीमाफी गांव की गोशाला में मवेशियों को पीने के लिए पानी भी मयस्सर नहीं है। पानी की टंकी टूटी होने पर जमीन में गड्ढा खोद कर पानी भरा गया है। गोवंश दो माह से गंदा पी रहे हैं। यहां 100 गोवंश संरक्षित हैं। उधर, पिपरगवां की अस्थाई गोशाला में अधूरा पड़ा टिन शेड भी अभी तक नहीं बना। गोवंश भीषण ठंड में खुले आसमान के नीचे बैठने को मजबूर हो रहे हैं। एडीओ पंचायत विनोद कुमार झा ने बताया कि सचिवों के गांव बदल गए हैं। इनके डोंगल डिएक्टिवेट हैं। जैसे ही एक्टिवेट होते हैं भुगतान की प्रक्रिया शुरू करा दी जाएगी।