फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Vasant Panchami is Rudrabhishek devotees

वसंत पंचमी पर भक्तों ने किया रुद्राभिषेक

Wed, 01 Feb 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Wed, 01 Feb 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
Vasant Panchami is Rudrabhishek devotees
सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करतीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला

बांदा।वसंतोत्सव का पर्व जिले भर में मनाया गया। बुधवार को मंदिरों में भक्तों ने जलाभिषेक किया। गायत्री शक्ति पीठ और शिक्षण संस्थानों में हवन-पूजन और यज्ञ अनुष्ठान हुए। छात्र-छात्राओं ने शिक्षा की देवी सरस्वती की विधि विधान से पूजा की। अलीगंज स्थित गायत्री शक्तिपीठ में परिव्राजक ब्रजेश त्रिपाठी की अगुवाई में जप, आराधना, संस्कार महोत्सव व यज्ञ के कार्यक्रम हुए। उन्होंने कहा कि वसंत पंचमी का पर्व युग निर्माण परिवार के परिजनों के लिए विशेष महत्व रखता है। उधर, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बालिका महोत्सव का आयोजन हुआ। छात्राओं ने झांकियां सजाईं।

विज्ञापन


झांसी संभाग के निरीक्षक मानसिंह निराला ने हस्तकला में छात्रा स्नेहा वर्मा, सपना पाल, अंशिका, संस्कृति, शिवानी, श्यामा, कल्पना, आयुषी, प्रियंका और माडल सजाने वाली पल्लवी, गुड़िया, ज्योति सिंह, शैलजा मिश्रा, अनामिका, स्वाती, आस्था मिश्रा, निहारिका सिंह व रोशनी आदि और झांकी में दिव्या, खुशी, प्रांशी सिंह, प्रीति सिंह, बंसिता, संप्रीति आदि छात्राओं को प्रोत्साहित किया। शिवबली सिंह, अंजना अवस्थी, राजकुमारी जैन, मुकेश जैन, गया प्रसाद विश्वकर्मा, अरिमर्दन सिंह, राजेश कुमार, डॉ. विजय कुमार शुक्ला, शनि कुमार मौजूद रहे।  उधर, एसएम कान्वेंट स्कूल, दुरेड़ी में छात्र-छात्राओं ने सरस्वती पूजन व हवन किया। पुष्पा यादव व ज्योति सिंह ने डांस व गीत प्रस्तुत किया। प्रबंधक संजय मिश्रा व प्रधानाचार्य आरबी प्रजापित, रीता, वर्षा सिंह, नीतू सिंंह मौजूद रहीं। श्रीबाम देव संस्कृत महाविद्यालय में सरस्वती का हवन-पूजन हुआ। छात्रों ने रामचरित मानस पाठ किया। प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार अवस्थी, डॉ. इच्छाराम पाठक, डॉ. नरवेदनारायण दीक्षित, रमाकांत व अभय पांडेय आदि मौजूद रहे। कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में छात्रों ने हास्टल में हवन-पूजन किया और सरस्वती की भव्य झांकियां निकाली। सुंदरकांड का पाठ किया। प्रसाद वितरण हुआ। प्रसार निदेशक प्रोफेसर एनके वाजपेयी, छात्र कल्याण व उद्यान सह अधिष्ठाता डॉ. एसवी द्विवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन


बबेरू। मढ़ी दाई मंदिर समेत शिवालयों में वसंत पंचमी पर भक्तों ने दूध, दही, शहद, से जलाभिषेक किया। बेर, बेलपत्र, फूल, फल इत्यादि चढ़ाकर मन्नतें मांगी। पुरानी बाजार स्थित बहोरीदास बाबा शिव मंदिर पर अखंड रामायण समापन पर कन्या भोज व भंडारा हुआ। नगर पंचायत अध्यक्ष सूर्यपाल सिंह यादव, अश्वनी यादव, अशोक, महाराजदीन साहू, चंद्रपाल,  कल्लू, शिवमंगल निषाद मौजूद रहे। कमासिन प्रतिनिधि के मुताबिक प्रसिद्ध स्थल यमरेहीनाथ में भक्तों ने जलाभिषेक किया। कई सालों से यहां रामनाम संकीर्तन चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतर्रा। गौराबाबा धाम में भक्तों ने जलाभिषेक किया। महंत रामदासजी ने भक्तों में प्रसाद वितरित कराया। संत विवेकानंद मंदिर में छात्र-छात्राओं सरस्वती पूजन किया। प्रबंधक अनिल मिश्रा व प्रधानाचार्य राजाबाबू आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed