{"_id":"61e1b608260241213c2c0c08","slug":"vaccine-when-it-is-most-important-only-then-keep-distance-banda-news-knp675332328","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीन जब सबसे जरूरी, तभी बना रहे दूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीन जब सबसे जरूरी, तभी बना रहे दूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने के प्रति लोग दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। चित्रकूटधाम मंडल में अब तक 12 लाख 96 हजार 548 लोगों ने दूसरी डोज नहीं लगवाई है। जबकि चारों जिलों में वैक्सीन की पहली डोज लगवाने वालों का आंकड़ा लगभग 31 लाख है। इनमें अब तक करीब 18 लाख ने दूसरी डोज लगवाई है।
नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के साथ कोरोना की तीसरी लहर में संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। विधानसभा चुनाव की वजह से दूसरी डोज लगवाने के लिए शासन-प्रशासन का ज्यादा जोर है। गांवों में अभियान चलाकर लोगों को पहली व दूसरी डोज लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
इसके बाद भी लोग दूसरी डोज लगवाने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे। दूसरी डोज न लगवाने वालों की सबसे ज्यादा पांच लाख संख्या बांदा में है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, कोरोना संक्रमण फैलने की वजह से लोग अस्पताल या टीकाकरण केंद्र नहीं जा रहे। इसके अलावा बड़ी संख्या में लोग बाहर हैं।
विज्ञापन
दूसरी डोज न लगवाने वाले
बांदा : 5,03,339
चित्रकूट : 2,72,161
महोबा : 2,18,583
हमीरपुर : 3,02,465
योग : 12,96,548
पहली और दूसरी डोज लगवाने वाले
जनपद पहली डोज दूसरी डोज
बांदा 12,14,284 7,10,945
चित्रकूट 6,29,695 3,57,534
महोबा 5,28,182 3,09,599
हमीरपुर 7,30,793 4,28,328
योग- 31,02,954 18,06,406