{"_id":"60dcb22d8ebc3e09cc7e9fa0","slug":"vaccine-before-the-campaign-banda-news-knp6374792130","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाभियान से पहले ही टीके का टोटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाभियान से पहले ही टीके का टोटा
विज्ञापन
vaccine before the campaign
- फोटो : BANDA
बांदा। कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए सरकार टीकाकरण पर जोर दे रही है। एक जुलाई (गुरुवार) से टीकाकरण महाभियान भी शुरू हो रहा है, लेकिन चित्रकूटधाम मंडल में टीके का टोटा पड़ गया है। बांदा जिले के कई बूथों पर नोटिस चस्पा है कि ‘आज वैक्सीन नहीं लगेगी’। वैक्सीन लगवाने के लिए केंद्रों पर पहुंच रहे लोगों को बैरंग लौटना पड़ रहा है। दूरदराज से आने वाले लोग व्यवस्थाओं को कोसते नजर आए।
चित्रकूटधाम मंडल में 371 टीकाकरण केंद्र बने हैं। बांदा में 94, चित्रकूट में 137, हमीरपुर में 82 और महोबा में 58 केंद्रों पर टीकाकरण हो रहा है, लेकिन पिछले दो दिनों से वैक्सीन खत्म हो जाने पर ज्यादातर केंद्रों पर ताले लटकते रहे। टीका लगवाने के लिए केंद्र पहुंच रहे लोग ताला और चस्पा नोटिस देखकर मायूस होकर बैंरग लौट गए।
बानगी के तौर पर बांदा जिला अस्पताल के होम्योपैथिक, आयुष भवन, नई बिल्डिंग और महिला अस्पताल में टीकाकरण केंद्र संचालित हैं, लेकिन वैक्सीन खत्म हो जाने पर सभी केंद्रों पर ताले लटके रहे। टीकाकरण बंद होने पर कोई स्वास्थ्य कर्मी स्पष्ट नहीं बता सका। उनका जवाब था कि टीका न लगने की वजह सीएमएस ही बता सकेंगे।
विज्ञापन
उधर, सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने बताया कि पहले लोगों में जागरूकता नहीं थी। अब गांवों में लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है। ऐसे में टीका कम पड़ गए। प्रतिदिन 20 हजार डोज की खपत है। बताया कि एक सप्ताह के लिए करीब डेढ़ लाख डोज की मांग की है। यह भी बताया कि वैक्सीन की पर्याप्त आपूर्ति न होने से अब दूसरी डोज वालों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके बाद पहली डोज वालों को टीका लगाया जाएगा।
चारों जिलों को शासन से मिली 15,415 डोज
बांदा। अपर निदेशक (स्वास्थ्य एवं चिकित्सा) डा. आरबी गौतम ने बताया कि शासन से चारों जिलों के लिए कोविड-19 वैक्सीन की 15 हजार 415 डोज प्राप्त हो गई है। बुधवार की देर शाम तक मंडल के जिलों में वैक्सीन पहुंचा दी जाएगी, ताकि टीकाकरण महाभियान को सफल बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि मंगलवार को चारों जिलों के लिए 500-500 वैक्सीन भेजी गई थी। गांवों में भीड़ बढ़ने से टीका जल्दी खत्म हो गए हैं। मांग के मुताबिक आपूर्ति नहीं हो पा रही।