फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Uproot the bases of brokers in RTO

आरटीओ में दलालों के अड्डे उखाड़ फेेंके

Thu, 05 May 2022 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Uproot the bases of brokers in RTO
Uproot the bases of brokers in RTO - फोटो : BANDA
बांदा। संभागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) में दलाली और आसपास दलालों के अड्डे की लगातार मिल रही शिकायतों पर गुरुवार को सिटी मजिस्ट्रेट केशव नाथ गुप्ता और क्षेत्राधिकारी राकेश सिंह ने छापा मारा।
विज्ञापन

अफसरों के वाहनों के हूटर की आवाज सुनते ही दलाल भाग गए। अफसरों ने वहां मंडरा रहे संदिग्ध लोगों से पूछताछ की और कार्यालय के आसपास गुमटियाें और दलालों के अड्डे को उखाड़ फेंकवाया।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि दलाली संबंधी सूचना मिलने पर यह कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के समय कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत, आरटीओ प्रवर्तन अनिल कुमार और एआरटीओ एसके मिश्रा, पीटीओ रामसुमेर यादव आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यालय में घूम रहे कई लोगों से पूछताछ की और तलाशी की। क्षेत्राधिकारी ने माइक पर ऐलान कर तत्काल आसपास की गुमटियां हटाने की चेतावनी दी। जिन लोगों ने नहीं हटाया, उनकी गुमटियां और झुग्गी झोपड़ियां जेसीबी से हटवा दी गईं। दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी।

Uproot the bases of brokers in RTO

Uproot the bases of brokers in RTO- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed