फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Uproar of passengers at the reservation window, push-fist

Banda News: आरक्षण खिड़की पर यात्रियों का हंगामा, धक्का- मुक्की

Tue, 16 May 2023 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 16 May 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Uproar of passengers at the reservation window, push-fist
बांदा। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-एक पर आरक्षण के दौरान तत्काल टिकट लेने के लिए लाइन में लगे यात्रियों ने मंगलवार को हंगामा किया। दूसरी बंद टिकट खिड़की में धक्का मारने से कंप्यूटर आदि सामान गिरकर तितर-बितर हो गया। शोर शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे स्टेशन मास्टर व आरपीएफ ने यात्रियों को शांत कराया। यात्रियों का आरोप था कि बंद खिड़की से तत्काल के टिकट बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह से तत्काल के टिकट लेने के लिए दोनों रिजर्वेशन काउंटरों पर यात्रियों की खासी भीड़ लगी थी, लेकिन 11 बजे खुली रिजर्वेशन खिड़की पर तत्काल यात्रियों की भी भीड़ जमा हो गई। बंद पड़ी दूसरी खिड़की पर यात्रियों ने कंप्यूटर पर काम होते देख हंगामा खड़ा कर दिया। बंद खिड़की में धक्का मारकर कंप्यूटर आदि सामान गिरा दिया। शोर सुनकर मौके पर आए स्टेशन मास्टर मनोज शिवहरे व आरपीएफ उप निरीक्षक अनूप कुमार ने यात्रियों को समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

यात्रियों का कहना था कि दूसरी खिड़की में तत्काल के टिकट बनाए जा रहे हैं। जबकि बुकिंग क्लर्क का कहना था कि वह बंद खिलड़ी के कंप्यूटर पर अन्य जरूरी कामकाज निपटा रहा था। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक अनूप सक्सेना का कहना है कि रिजर्वेशन संख्या घटने से रेलवे ने एक टिकट काउंटर को बंद कर दिया है। अब एक टिकट काउंटर पर ही रिजर्वेशन होंगे। बंद खिड़की में लिपिक कोई और काम काज निपटा रहा था। यात्रियों को टिकट बनाने का भ्रम हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed