हौसला पोषण योजना के लिए कार्यशाला शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। हौसला पोषण योजना फीडिंग कार्यक्रम की कार्यशाला शुरू हो गई। यह 10 अगस्त तक चलेगी। जिला स्तरीय अधिकारी और नामित सेक्टर प्रभारी इसमें भाग ले रहे हैं। मंगलवार को जेएन डिग्री कालेज सभागार में कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए जिलाधिकारी योगेश कुमार ने कहा कि पोषण मिशन के तहत प्राप्त निर्देशों के अनुसार योजना को तत्परता से चलाने की जरूरत है। उन्हाेंने कहा कि कुपोषण की रोकथाम के लिए गर्भवती महिलाओं और छह माह से छह वर्ष तक के अतिकुपोषित बच्चों के पोषण स्तर में सुधार लाने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों के जरिये पका पकाया गर्म भोजन और आयरन की गोलियां निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दी जाएं। जिला स्तरीय अधिकारी गोद लिए गांवों में अवश्य जाएं और वहां आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करें।
मुख्य विकास अधिकारी आरके सिंह ने कहा कि योजना शुरू होने से पहले बाल विकास परियोजना अधिकारी और क्षेत्रीय मुख्य सेविका से समन्वय स्थापित करके तैयारी कर लें। निर्धारित मेन्यू के अनुसार लाभार्थियों को भोजन दिया जाए। भोजन में आयोडाइज्ड नमक ही इस्तेमाल हो। आंगनबाड़ी केंद्रों में लाभार्थियों को खाना खिलवाने के लिए बर्तन उपलब्ध रहें। मेन्यू दीवार में लिखा हो। योजना की कोआर्डिनेटर डॉ. स्तुति वर्मा ने कुपोषण और पोषण के बारे मेें विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम अधिकारी अर्जुन सिंह ने भी जानकारियां दीं। कार्यशाला में डीएफओ प्रमोद कुमार गुप्ता, जेएन डिग्री कालेज प्राचार्य डॉ. नंदलाल शुक्ल, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी आरडी यादव शामिल रहे। संचालन मुईनुद्दीन राही ने किया। महाविद्यालय की छात्राओं ने पूर्व ने गीत गाया।