{"_id":"6a6ce4cd955cd71ac90bc869","slug":"unpaved-road-turns-into-a-quagmire-passing-through-is-difficult-banda-news-c-212-1-mah1012-150311-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: कच्ची सड़क बनी दलदल, निकलना मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: कच्ची सड़क बनी दलदल, निकलना मुश्किल
Fri, 31 Jul 2026 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Fri, 31 Jul 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
सड़क की स्थिति दिखाते ग्रामीण। स्त्रोत : ग्रामीण
बांदा। विकास खंड बिसंडा के गांव गदनकछ के लोगों ने शुक्रवार को नरैनी विधायक से मुलाकात की। उन्हें डीएम को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने गांव की एक सड़क जो इस समय दलदल में बदल गई है। लोगों ने इसके निर्माण की मांग की है।
ग्रामीण अनिल कुमार, दिनेश, लालबाबू, सर्वेश, बिंदे ने बताया कि जब सड़क पर मिट्टी, गिट्टी डालकर इसे चलने योग्य बनाने की मांग उन्होंने स्थानीय व ब्लॉक स्तर पर की। आरोप है कि उन्हें धमकाया गया कि इसकी शिकायत अगर कहीं की तो उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी जाएगी। इस धमकी के बाद वह विधायक के पास पहुंचे और मामले में हस्तक्षेप करते हुए सड़क को चलने योग्य बनाने की मांग की।
बताया कि गांव में प्रताप के पुरवा से लेकर बूढ़ा कास्टर के पुरवा तक मार्ग पूरी तरह से खराब हो चुका है और पैदल चलना मुश्किल है। ग्रामीणों ने कहा कि बरसात में मिट्टी व गिट्टी डालकर इसे चलने योग्य बना दिया जाए।