फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Unknown assailants shot the contractor

अज्ञात हमलावरों ने ठेकेदार को गोली मारी

Sat, 15 Jan 2022 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Unknown assailants shot the contractor
गोली से घायल ठेकेदार का जिला अस्पताल में हो रहा प्राथमिक उपचार। - फोटो : BANDA
बांदा। कलक्ट्रेट महिला कर्मी के ठेकेदार पति को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। पेट में दाएं ओर गोली लगने से गंभीर अवस्था में उसे जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है। आपरेशन से गोली निकाली गई है। उधर, कोतवाली पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे जा रहे हैं। फिलहाल स्थिति साफ नहीं है। परिजनों ने तहरीर भी नहीं दी है।
विज्ञापन

डीएम कालोनी निवासी मुजीबुस्समद उर्फ पप्पू (40) पुत्र फकर शुक्रवार की रात करीब 11 बजे मर्दन नाका स्थित पैतृक घर से स्कूटी पर अपने घर जा रहा था। डीएवी रोड में अज्ञात लोगों ने 315 बोर तमंचे से उसे गोली मार दी। पेट में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की सूचना परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया। कानपुर में आपरेशन से गोली निकाली गई है। घायल की हालत में सुधार बताया गया है।
विज्ञापन

उधर, अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा व सीओ राकेश कुमार सिंह समेत कोतवाली नगर पुलिस ने रात में ही घटनास्थल का निरीक्षण किया। अस्पताल में घायल और परिजनों से जानकारियां लीं। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि घटनास्थल से 315 बोर तमंचा बरामद हुआ है। तहरीर का इंतजार है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed