फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Unique Ramadan: First Rosa Short, Last Big

अनोखा रमजान : पहला रोजा छोटा, आखिरी बड़ा

Fri, 24 Apr 2020 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Unique Ramadan: First Rosa Short, Last Big
रमजान माह में भी बंद रहेंगे नवाबी जामा मस्जिद के फाटक। - फोटो : BANDA
बांदा। रोजदारों के लिए रमजान कई तरह से अनोखा और बेमिसाल होगा। एक तरफ जहां पहली बार इस मुबारक माह में रोजदार मस्जिदों में इबादत और तरावीह जैसी इबादत से महरूम हुए हैं तो दूसरी तरफ यह नया तजुर्बा भी होगा कि पहला रोजा सबसे कम वक्त का और आखिरी रोजा सबसे ज्यादा समय का होगा। शायद यह स्थिति करीब दो दशकों बाद आई है। पिछले वर्षों में पहले रोजे के बाद से अगले सभी रोजों का वक्त घटना रहता था। पहला रोजा सबसे बड़ा और आखिरी रोजा छोटा होता था।
विज्ञापन

रोजदारों को करीब 40 डिग्री अधिकतम तापमान की तपिश के बीच यह फर्ज इबादत अदा करनी होगी। चित्रकूटधाम मंडल में पहला रोजा 14 घंटा 28 मिनट का होगा। तड़के 4 बजकर 11 मिनट पर सहरी खत्म होते ही रोजा शुरू होगा। सूरज ढलने के वक्त शाम 6 बजकर 39 मिनट पर इफ्तार होगा, जबकि आखिरी रोजा 24 मई को सबसे लंबा 15 घंटा 4 मिनट का होगा।
विज्ञापन

तड़के 3 बजकर 49 मिनट पर सहरी खत्म होगी। शाम 6 बजकर 53 मिनट पर इफ्तार होगा। इस रमजान में काफी कुछ बदला हुआ है। कोरोना के कहर जहां मस्जिदों और अन्य स्थानों पर सामूहिक नमाज और तरावीह में आड़े आया है वहीं पूरे माह चलने वाली इफ्तार पार्टियों पर भी पानी फिर गया है। रोजदारों को यह सबकुछ घर पर ही अपने परिवार के साथ करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहरी और इफ्तार के वक्त का चार्ट/कलेंडर/पॉकेट कार्ड प्रमुख मदरसों ने जारी किए हैं। इसके अलावा कई संगठनों ने भी कार्ड छपवाए हैं। मदरसा जामिया अरबिया हथौरा और मदरसा दारुल उलूम रब्बानिया ने अपने-अपने कलेंडर/कार्ड बांटे हैं। उधर, नवाबी जामा मस्जिद व ईदगाह मुतवल्ली डा. शेख सादी जमां ने भी यह कार्ड वितरित कराए हैं।
डीआईजी ने लिया जायजा
बांदा। रमजान के एक दिन पूर्व जुमा (शुक्रवार) के मद्देनजर डीआईजी दीपक कुमार ने मंडल मुख्यालय में लॉकडाउन और हॉटस्पॉट इंतजामों का जायजा लिया। शहर के गूलरनाका व उसके एक किलोमीटर दायरे को हॉटस्पाट घोषित किया गया है।

यहां सभी रास्तों में पुलिस की बैरीकेडिंग और पहरा है। इसी क्षेत्र में नवाबी जामा मस्जिद है। शुक्रवार को रमजान की पूर्व संध्या पर डीआईजी ने अलीगंज पुलिस चौकी और हॉटस्पॉट इलाके के सील किए गए रास्तों में लगी बैरीकेडिंग और तैनात पुलिस कर्मियों का निरीक्षण किया। उनके साथ सीओ सिटी आलोक मिश्रा और इंस्पेक्टर दिनेश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed