{"_id":"95dfa953e1b9f64d269856ceb45d42db","slug":"unique-and-aliganj-iilavin-won-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईजीन बुंदेलखंड चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट में यूनिक, अलीगंज इलेविन विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईजीन बुंदेलखंड चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट में यूनिक, अलीगंज इलेविन विजयी
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 06 Feb 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईजीन बुंदेलखंड चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट में यूनिक इलेविन और अलीगंज इलेविन ने मुकाबले जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। शनिवार को रायल स्टार व स्टारवाइज और सिंचाई विभाग व एटू जेड इलेविन के बीच मैच होंगे।
विज्ञापन
राइफल क्लब ग्राउंड पर शुक्रवार को यूनिक क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 157 रन का लक्ष्य रखा। राहुल ने 40 और मनिक ने 32 रनों का योगदान दिया। डीके इलेविन के बालर प्रांजल ने तीन खिलाड़ियों को आउट किया। जवाब में डीके इलेविन की पूरी टीम 80 रनों पर सिमट गई। राहुल ने 36 रन बनाए।
विज्ञापन
यूनिक इलेविन के धीरज ने चार और मयंक ने तीन विकेट झटके। दूसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मिनी मिलेनियम ने 98 रनों का लक्ष्य रखा। मनीष ने 36 व नागेंद्र ने 20 रन बनाए। अलीगंज इलेविन के शैलेंद्र ने तीन विकेट लिए। जवाब में अलीगंज इलेविन ने चार विकेट शेष रहते मैच जीत लिया।
विज्ञापन
बिट्टू ने 42 और शानू ने 21 रनों का योगदान दिया। मिनी मिलेनियम के बालर साजिद ने तीन खिलाड़ियों को आउट किया। अंपायर राजेंद्र अवस्थी, शालू, शरन, गुड्डू, रेफरी नफीस गावस्कर, नवीन विश्वकर्मा, स्कोरर मोहम्मद हारिस, इशरत और कमेंटेटर सैय्यद अल्तमश, अबरार व शिवा अवस्थी रहे।