फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Unhappy woman committed suicide due to childlessness

Banda News: संतान न होने से दुखी महिला ने की खुदकुशी

Wed, 26 Apr 2023 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Unhappy woman committed suicide due to childlessness
बांदा। संतान न होने से दुखी होकर महिला ने फंदा लगा लिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान पांचवें दिन मौत हो गई। मायके पक्ष ने खाना न देने का आरोप लगाते हुए मारपीट कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पठनौड़ा गांव निवासी मंजू (23) ने पांच दिन पहले घर के अंदर फंदा लगाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया था। पति राममिलन ने नरैनी सीएचसी में दिखाया। उसके बाद मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान मंगलवार को सुबह मौत हो गई। घटना के संबंध में शाहपुर निवासी चचेरे भाई रामनारायण ने बताया कि 28 अप्रैल 2017 में शादी हुई थी। शादी के सात साल होने के बाद भी उसके कोई संतान नहीं हुई थी।
विज्ञापन

इस पर ससुराली उसे खाना-पानी नहीं देते थे। कहते थे कि अपने मायके से अनाज लाओ और खाओ। नि:संतान होने की वजह से उसे ताना देते थे और मारते-पीटते थे। इसी के चलते ससुरालियों ने उसे मारपीट कर मार डाला है। मृतका तीन भाई व तीन बहनों में सबसे बड़ी थी। बबेरू कोतवाली प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया घरेलू कलह से खुदकुशी का प्रकरण है। मायके पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed