{"_id":"60b918388ebc3ef439525389","slug":"uncontrollable-tractor-trampled-a-bicycle-rider-banda-news-knp632061195","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल सवार किशोर को बेकाबू ट्रैक्टर ने रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल सवार किशोर को बेकाबू ट्रैक्टर ने रौंदा
विज्ञापन
अतर्रा। तेजरफ्तार ओवर लोड बालू भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बृहस्पतिवार को सुबह साइकिल सवार कक्षा पांच के छात्र को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक के साथ मारपीट करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया। छात्र की मौत के बाद ग्रामीणों में हादसे को लेकर काफी आक्र ोश भी व्याप्त है।
मिली जानकारी के अनुसार, अतर्रा थाना क्षेत्र के महोतरा गांव का निवासी ललित का बेटा अनिल (12) बृहस्पतिवार को सुबह साइकिल से सामान लेने के लिए अतर्रा बाजार जा रहा था।
इस दौरान तेलिन पुरवा हस्तम माइनर के पास पीछे से आ रहे ओवरलोड तेजरफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइकिल सवार किशोर को जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही किशोर साइकिल सहित ट्रैक्टर के नीचे आ गया, जिससे उसकी कुचलने से मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
इस दौरान मौके पर मौजूद राहगीरों ने ट्रैक्टर व चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। मजदूरी करने वाले पिता ने बताया कि अनिल कक्षा पांच में पढ़ता था और तीन भाइयों एवं एक बहन में सबसे बड़ा था। घटना को लेकर ग्रामीणों में खासा आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि जिला प्रशासन ओवरलोडिंग पर अंकुश नहीं लगा पा रहा है। आए दिन बालू भरे ओवरलोड वाहनों से दुर्घटनाएं हो रही हैं।