फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Unable to pay the loan, the youth committed suicide

Banda News: कर्ज अदा न कर पाने पर युवक ने की खुदकुशी

Wed, 02 Oct 2024 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Unable to pay the loan, the youth committed suicide
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बांदा। मकान बनवाने को लिए एक लाख रुपये कर्ज की अदायगी न कर पाने से परेशान होकर युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसे फंदे से लटका देखकर पत्नी ने शोर मचाया तो परिजन पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
बिसंडा थाना क्षेत्र के पल्हरी गांव निवासी जगरूप वर्मा (43) ने सोमवार को सुबह कंडे रखने वाली बखरी में साड़ी से फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद पत्नी कंडा निकालने गई तो वह फंदे से लटका था। भतीजे संदीप कुमार ने बताया कि छह साल पहले आंधी बारिश से पड़ोसी की दीवार उसके घर पर गिर गई थी, जिससे मकान क्षतिग्रस्त हो गया था। इसी हादसे में उसके चार वर्षीय बेटे गुल्लू की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

मकान बनवाने के लिए उसने गांव वालों से एक लाख रुपये का कर्जा लिया था।
अपने हिस्से की एक बीघा जमीन भी रेहन रख दी थी, लेकिन वह पैसा पत्नी सीता के इलाज पर खर्च हो गया।
बेटी निर्मला भी शादी योग्य है। उसके लिए वह लड़का भी देख रहा था। इसके चलते वह परेशान रहता था। बताया कि वह पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। मजदूरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिसंडा थाना इंस्पेक्टर सुरेश सैनी ने बताया कि परिजन कर्ज की बात कह रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed