फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Ukraine Russia War:'Uncle, we are in the metro railway station you all pray Alisha from Banda is trapped in Kiev city

Ukraine Russia War:'अंकल, हम मेट्रो रेलवे स्टेशन में हैं, आप सब दुआ करें' बांदा की अलीशा कीव शहर में फंसी

Fri, 25 Feb 2022 08:08 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा।
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा। Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 25 Feb 2022 08:08 PM IST
सार

अलीशा यूक्रेन के कीव शहर में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्रा है। वह चार माह पहले ही नवंबर 2021 में वहां पहुंची है और दाखिला लिया है। अलीशा ने शुक्रवार को मैसेज भी भेजा। इसमें उसने बताया कि उसके साथ कई भारतीय छात्र अत्यंत कठिनाई में हैं।

विज्ञापन
Ukraine Russia War:'Uncle, we are in the metro railway station you all pray Alisha from Banda is trapped in Kiev city
बांदा के अलीशा मंसूरी और नीरज गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

'अंकल! आदाब, मैं इस वक्त कीव में मेट्रो रेलवे स्टेशन पर हूं। यहां की मिलिट्री हम लोगों को बंकरनुमा मेट्रो स्टेशन पर ले आई है। बार-बार शहर में सायरन बज रहे हैं। रुक-रुककर धमाकों की आवाज आ रही है। सड़कें खाली हैं। किसी को निकलने नहीं दिया जा रहा। आप सब दुआ करें। मेरे साथ कई अन्य भारतीय छात्र-छात्राएं भी यहां परेशान हैं।'

विज्ञापन


शुक्रवार को दोपहर शहर के छावनी निवासी अजीज मंसूरी की यह बातचीत अपनी सगी भतीजी अलीशा मंसूरी फोन पर हुई। अलीशा यूक्रेन के कीव शहर में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्रा है। वह चार माह पहले ही नवंबर 2021 में वहां पहुंची है और दाखिला लिया है। अलीशा ने शुक्रवार को मैसेज भी भेजा। इसमें उसने बताया कि उसके साथ कई भारतीय छात्र अत्यंत कठिनाई में हैं।

विज्ञापन

अलीशा ने भारत सरकार से निवेदन किया है कि उसे और उसके साथ फंसे भारतीयों को यूक्रेन से निकालकर अपने वतन पहुंचाने में मदद करे। उधर, यहां अलीशा के घर में पिता रफीक मंसूरी और परिवार के सभी लोग उसकी खैर-खैरियत और सलामती के लिए दुआएं कर रहे हैं।

बांदा निवासी एमबीबीएस छात्र भी यूक्रेन में फंसा

उधर, बांदा जनपद का एक और होनहार युवा यूक्रेन के युद्ध में फंस गया है। बिसंडा कस्बा के किराना व्यवसायी नरेश चंद्र गुप्ता का बेटा नीरज गुप्ता यूक्रेन के यीवानों फ्राकिवस्क शहर में नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस कर रहा है। उसने जुलाई 2018 में वहां दाखिला लिया था। उसका यह आखिरी साल है। पिछले साल जून में घर आकर अगस्त में वापस गया था।

औरैया के विधूना निवासी छात्र भी यूक्रेन में

अब युद्ध छिड़ने के बाद घर के लोग फेसबुक और वीडियो कॉलिंग से लगातार उसकी पल-पल खबर ले रहे हैं। लेकिन नेटवर्क अक्सर आड़े आ रहा है। मां सुनीता ने बताया कि 28 फरवरी को नीरज को यहां घर आना था। फ्लाइट का टिकट बुक कर लिया था। लेकिन फ्लाइट रद्द हो जाने से वह वहां फंसा हुआ है। नीरज के माता-पिता और पूरा परिवार रात-दिन पूजापाठ करके बेटे की सलामती की प्रार्थनाएं कर रहे हैं। रिश्तेदार और पड़ोसी भी उसकी कुशलक्षेम पूछने घर आ रहे हैं। नीरज के साथ विधूना (औरैया) निवासी एमबीबीएस छात्र शिव प्रताप सिंह चौहान भी वहां फंसा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed