फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two youths died in a bike collision, one referred to Kanpur

Banda News: बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, एक कानपुर रेफर

Sun, 29 Dec 2024 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Two youths died in a bike collision, one referred to Kanpur
जसपुरा। पैलानी डेरा पशु बाजार के पास रविवार की दोपहर दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। एक युवक को सीएचसी से कानपुर के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के बन्योटा मोहल्ला निवासी अर्पित गुप्ता (35) अपने सहयोगी साथी मर्दननाका मोहल्ला निवासी गुफरान (35) के साथ में सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए चंदवारा गांव स्थित साधुराम डिग्री कॉलेज जा रहा था। कानाखेड़ा की ओर से एक बाइक में सवार होकर पैलानी थाना क्षेत्र के पिपरोदर गांव निवासी रामभवन (45) पुत्र जयपाल विश्वकर्मा आ रहा था। पैलानी डेरा के पशु बाजार के पास दोनों बाइकों की सीधी टक्कर हो गई। बाइक सवार छिटककर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुरा पहुंचाया। वहां अर्पित गुप्ता को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि रामभवन विश्वकर्मा को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर किया था। वहां पर चिकित्सकों ने रामभवन को भी मृत घोषित कर दिया। शव को मोर्चरी हाउस में रखवा दिया गया है। मृतक अर्पित अपने पिता की इकलौती संतान था। उसकी एक बहन है और अभी शादी नहीं हुई थी। घायल गुफरान को परिजन कानपुर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed