फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two young men were killed by hanging

दो युवकों ने फांसी लगाकर दी जान

Wed, 06 Jan 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 06 Jan 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Two young men were killed by hanging

बांदा। अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों ने फांसी लगाकर

विज्ञापन
जान दे दी। एक ने घर में और दूसरे ने खेत में पेड़ में फांसी लगाई। परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता सके। अन्य घटना में युवती ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की।

देहात कोतवाली क्षेत्र के चटचटगन गांव का मिथलेश (18) पुत्र चुनूबाद मंगलवार को दोपहर घर से निकला था। देर शाम ग्रामीणों ने गांव से कुछ दूर खेत में पेड़ पर उसका शव फांसी पर टंगा देखा।

पिता ने बताया कि मंगलवार को सुबह उसने मिथलेश को खर्च के लिए एक हजार रुपये दिए थे। फांसी क्यों लगाई? किसी को पता नहीं। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया।

दूसरी घटना में देहात कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव में अतुल (24) पुत्र देशराज ने बुधवार को सुबह कमरे में सीलिंग हुक से रस्सी से फांसी लगा ली।

परिजनों ने शव को नीचे उतारा। मृतक बाइक मैकेनिक था। मां मंतो ने बताया कि फांसी का कारण पता नहीं है। एक अन्य घटना में स्वराज कालोनी निवासी रोशनी (20) पत्नी राजा ने बुधवार को सुबह जहर खा लिया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed