{"_id":"57191b244f1c1bdc1a8b4c35","slug":"two-women-were-killed-herself","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल में दो युवतियों ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल में दो युवतियों ने दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 21 Apr 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
fire
- फोटो : fire
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा/बदौसा। पति की डांट से क्षुब्ध युवती ने आग लगाकर जान दे दी। एक अन्य घटना में नवविवाहिता ने ससुराल में जहर खाकर खुदकुशी कर ली। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
कमासिन थाना क्षेत्र के सिकरी गांव निवासी आरती देवी (30) पत्नी कैलाश ने बुधवार की रात ससुराल में मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली। परिजनों ने आग बुझा कर उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। बचाने में पति भी मामूली रूप से झुलस गया। परिजनों के मुताबिक मृतका के आठ वर्षीय पुत्री है।
विज्ञापन
ससुरालवालों का कहना है कि मंगलवार को जानकीकुंड (चित्रकूट) अस्पताल जाने के लिए आरती ने तैयारी में देरी कर दी। डाक्टर नहीं मिला। इस पर पति ने उसे डांट दिया। इससे क्षुब्ध होकर आरती ने रात को आग लगा ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
एक अन्य घटना में बदौसा थाना क्षेत्र के जग्गू का पुरवा गांव निवासी नीता (19) पत्नी राजकुमार ने गुरुवार को दोपहर ससुराल में जहर खा लिया। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। पिछले साल 19 मई को उसकी शादी हुई थी। मायके से आए पिता जियालाल व भाई पप्पू ने आरोप लगाया कि दहेज में मोटर साइकिल की मांग कर ससुरालीजन नीता को प्रताड़ित करते थे। बुधवार को राजकुमार उनके घर आया था और बाइक के रुपये देने की जिद कर रहा था। उन्होंने छह माह की मोहलत मांगी थी। इसके बावजूद दूसरे दिन पुत्री को जहर खिलाकर मार डाला।