{"_id":"6503521f93283191950101b4","slug":"two-women-tried-to-commit-suicide-by-hanging-themselves-banda-news-c-212-1-sknp1006-2499-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: दो महिलाओं ने फंदा लगाकर जान देने का किया प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: दो महिलाओं ने फंदा लगाकर जान देने का किया प्रयास
Fri, 15 Sep 2023 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Fri, 15 Sep 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
बांदा। दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो महिलाओं ने घरेलू विवाद को लेकर फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया। दोनों को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
जसपुरा थाना क्षेत्र के झंझरी पुरवा निवासी संध्या (25) का गुरुवार को सुबह नाश्ता बनाने पर पति से विवाद हो गया। जिससे क्षुब्ध होकर उसने घर के कमरे में साड़ी से फंदा लगा लिया। उसी समय पति उमेश कुमार की उस पर नजर पड़ गई। उसने उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
उधर, तिंदवारी थाना क्षेत्र के सैमरी गांव निवासी संगीता (25) ने घरेलू विवाद से क्षुब्ध होकर घर के अंदर फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया। परिजनों ने उसे देख लिया तो उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।