{"_id":"698cc6a3bc0c65edfe02a0ad","slug":"two-wheels-of-the-truck-came-off-and-hit-a-farmer-and-a-pony-killing-both-banda-news-c-212-1-sknp1006-140871-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: ट्रक के दो पहिए निकलकर किसान व पड़िया से टकराया, दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: ट्रक के दो पहिए निकलकर किसान व पड़िया से टकराया, दोनों की मौत
Wed, 11 Feb 2026 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 11 Feb 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
बांदा। ट्रक के पिछले साइड में लगे दो पहियों का धुरा टूट जाने से पहिए निकलकर घर के बाहर बैठे किसान और पड़ोसी की खूंटे से बंधी पड़िया से टकरा गए। हादसे में किसान और उसकी पड़िया की मौत हो गई।
बिसंडा थाना क्षेत्र के बिलगांव निवासी हरवंश ने बताया कि गांव निवासी उसके मामा कल्लू (55) बुधवार को दोपहर खाना खाकर अपने घर के बाहर बैठे थे। तभी बिसंडा की ओर से खाली ट्रक आया। ट्रक के पिछले हिस्से के पहियों में लगा धुरा टूट गया। ट्रक के दो पहिए निकलकर एक पहिया कल्लू को और दूसरा पास ही खूंटे से बंधी पड़िया को टक्कर मार दी। हादसे में पड़िया की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कल्लू गंभीर घायल हो गया। परिजनों ने कल्लू को जिला अस्पताल पहुंचाया, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बिसंडा थाना इंस्पेक्टर राम मोहन राय ने बताया कि ट्रक के पहिया निकलने की वजह से हादसा हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।