फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two wheeler and three wheelers stopped at speed

दो पहिया व तिपहिया वाहनों की रफ्तार पर लगी लगाम

Sat, 18 Jul 2020 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Two wheeler and three wheelers stopped at speed
बांदा। हाईवे पर फर्राटा वाहन दौड़ाने वालों पर परिवहन विभाग ने फिर शिकंजा कसा है। सड़कों पर वाहन चलाने की रफ्तार निर्धारित कर दी है। मोटरयान अधिनियम और उत्तर प्रदेश मोटर नियमावली 1988 के अंतर्गत परिवहन विभाग ने निर्धारित स्थल तक वाहनों की रफ्तार निर्धारित की है।
विज्ञापन

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी राजेश कुमार वर्मा ने जारी अधिसूचना में बताया कि बांदा से चिल्ला पुल तक (बहराइच-बांदा मार्ग) पर दो पहिया व तीन पहिया वाहन 40 किलोमीटर प्रति घंटा, चालक सहित सात सीटों वाले वाहन और 8 से 12 सीटों वाले वाहन 60 किलोमीटर तथा माल ढोने वाले सभी वाहन 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार के अंदर चलेंगे।
विज्ञापन

इसी तरह औगासी से करतल तक (फतेहपुर-करतल मार्ग), बांदा से कमासिन, बांदा से कालिंजर और बबेरू से सिकहुला तक दो पहिया व तीन पहिया 40 किलोमीटर, चालक सहित 7 सीटों वाले वाहन 60 किलोमीटर, चालक सहित 8 से 12 सीटों वाले वाहन 60 किलोमीटर और मालयान और अन्य वाहन 50 किलोमीटर प्रति घंटा चलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बबेरू से सिकहुला तक उक्त सभी वाहनों की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रतिघंटा रहेगी। एआरटीओ ने कहा है कि प्रतिबंधित स्थान के दोनों ओर छोर पर साइन बोर्ड और रेट्रो रेफलेक्टिव टेप लगाया जाएगा। फायर ब्रिगेड वाहन, एंबुलेंस, पुलिस वाहन, कानून एवं व्यवस्था में लगे सैन्य बल व अर्द्ध सैन्य बलों के वाहन, प्राकृतिक आपदा प्रबंधन में लगे वाहनों पर यह नियम/प्रतिबंध लागू नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed