फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two substandard school buses seized, 11 challaned

Banda News: मानकविहीन दो स्कूल बसें सीज, 11 का चालान

Thu, 03 Jul 2025 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Two substandard school buses seized, 11 challaned
तिंदवारी रोड में स्कूली बसों को चेक करते यात्रीकर अधिकारी। - फोटो : विलाप करते परिजन।
बांदा। जुलाई में स्कूल खुलने के साथ ही बिना फिटनेस व मानक के स्कूली बसें भी सड़कों पर फर्राटा भर रही हैं। नोटिस देने के बावजूद स्कूल बसों को मानक के अनुरूप कागजात और फिटनेस दुरुस्त नहीं कराई गई है। यात्री कर अधिकारी ने बुधवार और गुरुवार को चेकिंग के दौरान दो स्कूल बसों को परमिट न होने और फिटनेस न होने पर सीज करते हुए थाने में खड़ा कराया। 11 स्कूली बसों का चालान किया।
विज्ञापन

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी श्यामलाल ने बताया कि मानक पूरा न करने वाली स्कूल बसों और अनाधिकृत वाहनों को सड़क पर दौड़ने नहीं दिया जाएगा। स्कूल बसों में कागजी खामियां और फिटनेस न होना, स्कूली बच्चों के जीवन के साथ खिलवाड़ करने जैसा है। यात्री व माल कर अधिकारी रामसुमेर यादव ने बताया कि बुधवार को चेकिंग के दौरान परमिट न होने पर एक स्कूल बस को सीज करते हुए तिंदवारी थाने में खड़ा कराया गया, जबकि तीन स्कूल बसों का चालान किया गया।
विज्ञापन

गुरुवार को चेकिंग के दौरान फिटनेस न होने पर एक स्कूल बस को सीज करते हुए कालूकुआं मंडी समिति चौकी पुलिस के सुपुर्द किया गया। जबकि आठ स्कूल बसों का चालान किया गया। पीटीओ ने कहा कि मानक पूरा न करने वाली स्कूल बसों को सड़क पर नहीं दौड़ने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed