{"_id":"6891038f9cca26862e019077","slug":"two-people-including-a-teenager-died-due-to-snake-bite-banda-news-c-212-1-sknp1006-131119-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: सर्पदंश से किशोरी समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: सर्पदंश से किशोरी समेत दो की मौत
Tue, 05 Aug 2025 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 05 Aug 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
बीरू।
- फोटो : परिजन।
बांदा। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में किशोरी समेत दो लोगों की सर्प दंश से मौत हो गई। बिसंडा थाना क्षेत्र के बीरी बिरहंड गांव के लोदारी पुरवा निवासी रामजस ने बताया कि उसका भांजा बीरू (24) दो अगस्त की रात में अपने भाई-बहन के साथ तखत में सो रहा था। रात करीब 12 बजे उसे सांप ने अंगुली में डस लिया।
बीरू ने रात में ही अपने परिजनों को बताया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां से उसे डॉक्टरों ने रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर किया। मेडिकल कॉलेज से भी रविवार की शाम डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। परिजन उसे कानपुर ले जा रहे थे, रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। वह तीन भाइयों व एक बहन में बड़ा था। पिता दयाराम वर्मा मजदूरी करते हैं। घर में मां उमा देवी हैं। बिसंडा थाना इंस्पेक्टर राजेश वर्मा ने बताया कि परिजन सर्प दंश की बात कह रहे हैं।
उधर, मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के सरबई थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी घनश्याम ने बताया कि उसकी भतीजी लक्ष्मी अहिरवार (14) दो अगस्त को वह चारपाई पर सो रही थी तभी सांप ने उसे डस लिया। परिजनों ने उसकी झाड़फूंक कराई, हालत में सुधार नहीं हुआ तो परिजन उसे लेकर रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज पहुंचे।
विज्ञापन
वहां इलाज के दौरान उसने रविवार की देर शाम दम तोड़ दिया। वह कक्षा नौ की छात्रा थी। दो भाइयों में बड़ी थी। पिता कैलाश अहिरवार मजदूरी करते हैं। घर में मां रामभवानी है। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि परिजन सर्प दंश से मौत होना बता रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
अलग-अलग पांच लोगों को सर्प ने डसा, भर्ती
बांदा। अलग-अलग पांच लोगों को सर्प ने डस लिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज के पास की निवासी ऊषा (32), शहर के कुरौली गांव निवासी बिसनिया (45), बंगाली पुरा निवासी शबाना बेगम (45), पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहा कलां गांव निवासी दीपू (30), गिरवां थाना क्षेत्र के शिवहद गांव निवासी रामलाल (40) को सर्प ने डस लिया। सभी को भर्ती कराया गया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
डॉक्टर की सलाह : साबुन पानी से धोकर साफ सूखी पट्टी रख दें
बांदा। जिला अस्पताल में तैनात ईएमओ डॉ. अभिषेक प्राणायामी ने बताया कि सर्प दंश में जल्द से जल्द उपचार होना चाहिए। ऐसे मरीज को तुरंत अस्पताल पहुंचाना चाहिए। सर्प दंश वाले स्थान को साबुन-पानी से धो लें और एक साफ सूखी पट्टी से ढक दें। सूजन बढ़ने से पहले कंगन, घड़ी या तंग कपड़ों को हटा दें। झाड़ फूंक या ओझा के पास न ले जाएं। मरीज को सोने नहीं दें। सर्प दंश वाला स्थान लाल के साथ नीला भी पड़ जाता है। अस्पतालों में एंटी वेनम सीरम को डॉक्टर की सलाह पर लगवाएं।