फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two people including a girl committed suicide by hanging themselves

Banda News: युवती समेत दो लोगों ने फंदा लगाकर दी जान

Sun, 27 Oct 2024 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
Two people including a girl committed suicide by hanging themselves
बांदा। अलग-अलग युवती समेत दो लोगों ने फंदा लगाकर जान दे दी। शहर कोतवाली व बिसंडा थाना क्षेत्र में दोनों घटनाएं हुईं। दोनों के परिजन कारण नहीं बता सके।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के चमड़ा मंडी परशुराम तालाब निवासी सरोज (32) ने शनिवार की रात कमरे में बल्ली से धोती से फंदा लगा लिया। रविवार को सुबह भतीजा रसिक खाना खाने के लिए पूछने गया तो वह फंदे से लटका मिला। बड़े भाई मनोज ने बताया कि सरोज एक पैर से दिव्यांग था। माता-पिता के निधन के बाद वह अकेले रहता था। होटल में तंदूर लगाता था। शाम को वह मोहल्ले में घूम रहा था। भाई ने नशे में खुदकुशी करने की आशंका जताई है। कालू कुआं चौकी इंचार्ज चंद्रप्रकाश ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

उधर, बिसंडा थाना क्षेत्र के ओरन ग्रामीण के दंगलहा पुरवा निवासी भोलिया (18) ने शनिवार की दोपहर कमरे में लगे बांस से दुपट्टे से फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद दादी सोनिया ने देखा तो परिजनों को जानकारी हुई। पारिवारिक चाचा भैरम प्रसाद ने बताया कि पिता सितार की चार साल पहले मौत हो गई थी। मां गीता है। बाबा रामदीन बटाई में खेत लेकर किसानी करते हैं। बिसंडा थाना इंस्पेक्टर सुरेश सैनी ने बताया कि परिजन कारण नहीं बता सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed