{"_id":"6701753c26b95a62910ded27","slug":"two-people-including-a-farmer-died-in-road-accidents-banda-news-c-212-1-bnd1006-116496-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: सड़क हादसों में किसान समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: सड़क हादसों में किसान समेत दो की मौत
विज्ञापन
बांदा। दुकान से सामान लेकर पैदल घर जा रहे किसान को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में किसान की मौत हो गई। उधर युवक बाइक समेत सड़क किनारे खंती में जा गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई। सुबह परिजनों को पता चला।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पतवन गांव निवासी अनवर खान (50) शुक्रवार की रात घर के समीप स्थित दुकान पर सामान लेने गए थे। वहां से वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन अस्पताल ले गए, वहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। भतीजे सलीम ने बताया कि अनवर के पास ढाई बीघा खेत है। वह किसानी करते थे।
उधर, बिसंडा थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव निवासी गिरधारी (36) शुक्रवार की शाम खाद लेने बाइक से निकाला। रात को वह बाइक से वापस घर लौट रहा था। कुसमा और थनैल गांव के बीच बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे खंती में जा गिरी। इससे उसकी वहीं मौत हो गई। सुबह परिजन खोजते हुए मौके पर पहुंचे। चचेरे भाई मनबोधन ने बताया कि गिरधारी दो भाइयों में बड़ा था। पिता के नाम छह बीघा जमीन है। परिवार में पत्नी मंटू देवी और चार पुत्रियां व दो पुत्र हैं।