फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two more deaths from Corona, 48 new infected found

बांदा : कोरोना से दो और मौतें, 48 नए संक्रमित मिले

Fri, 23 Oct 2020 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Two more deaths from Corona, 48 new infected found
बांदा। कोरोना ने दो और जानें ले लीं। अब कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है। उधर, शुक्रवार को संक्रमित मरीजों की संख्या में बड़ी वृद्धि हुई। 48 लोग जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें 14 महिलाएं हैं।
विज्ञापन

बांदा शहर के छावनी मोहल्ला निवासी 70 वर्षीय वृद्ध को कोरोना संक्रमित पाए जाने पर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार 23 अक्तूबर को दोपहर करीब पौने एक बजे मेडिकल कालेज में ही मौत हो गई।
विज्ञापन

कोविड-19 गाइड लाइन के तहत अंतिम संस्कार करा दिया गया। दूसरी मौत गिरवां थाना क्षेत्र के रिसौरा गांव निवासी 72 वर्षीय वृद्ध की हुई। उसे 18 अक्तूबर की रात मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। आईसीयू में 22 अक्तूबर की देर रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को आई सूची में 48 लोग पॉजिटिव पाए गए। इनमें शहर के कटरा स्थित एक नर्सिंग होम के 11 और एक प्राइवेट बैंक के 10 मरीज शामिल हैं। इनके अलावा जरैली कोठी, गायत्री नगर, इंदिरा नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में अतर्रा, महोखर, गजपतिपुर कलां, कुचेंदू आदि गांवों के संक्रमित शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed