फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two migrants returned to lockdown, swing in hanging

लॉकडाउन में लौटे दो प्रवासी घरों में फांसी पर झूले

Wed, 26 Aug 2020 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
Two migrants returned to lockdown, swing in hanging
बांदा/चिल्ला। लॉकडाउन में महानगरों से वापस गृह जनपद आए दो प्रवासी श्रमिकों ने अलग-अलग स्थानों पर फांसी लगाकर जान दे दी। परिजन आर्थिक तंगहाली वजह बता रहे हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

पहली घटना बिसंडा थाना क्षेत्र के अलिहा गांव की है। यहां छोटकू (33) पुत्र पुन्नू ने मंगलवार की रात घर में सीलिंग पर लगे पंखे के हुक मेें रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। सुबह परिजनों ने शव लटकता देखा।
विज्ञापन

मृतक के चाचा कल्लू ने बताया कि घटना के समय पत्नी और बच्चे मझीवां (कमासिन) गांव मायके में थे। घर पर वृद्ध माता-पिता थे। वह मकान के पीछे स्थित कालोनी में सोने चला गया गया था। बताया कि छोटकू हरियाणा में ईट पाथने का काम करता था। मार्च में लॉकडाउन होने के बाद परिवार सहित घर आ गया था। चाचा कल्लू ने हत्या की आशंका जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी घटना चिल्ला थाना क्षेत्र के डिघवट गांव की है। मंगलवार की रात रामबाबू (40) पुत्र बरदानी ने छत के छल्ले में दुपट्टा से फांसी लगा ली। सुबह पत्नी ने शव लटका देखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पत्नी दया का कहना है कि रामबाबू दिल्ली में मजदूरी करता था। लॉकडाउन में घर आए थे। पत्नी के मुताबिक आर्थिक तंगी के चलते घर में कलह थी। खाने में सब्जी न होने पर भी विवाद हो गया था। थाना इंस्पेक्टर रामाश्रय सिंह ने भी आर्थिक तंगी के चलते आत्महत्या की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed