फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two lakh devotees organized Bhandara, echoed the praise of Baba Avadhoot.

Banda News: दो लाख श्रद्धालुओं ने छका भंडारा, गूंजी बाबा अवधूत की जय-जयकार

Sun, 15 Dec 2024 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Two lakh devotees organized Bhandara, echoed the praise of Baba Avadhoot.
बबेरू। चिर निद्रा में लीन बजरंगी के दूत बाबा अवधूत की तपोस्थली सिमौनीधाम तीन दिवसीय भंडारे के पहले दिन दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं से गुलजार रही। सबसे पहले जिम्मेदारों ने सुबह 10 बजे साधु-सन्यासियों की पंगत लगाई। साधु सन्यासियों ने भोग लगाते हुए बाबा अवधूत का जयकारा लगाया और प्रसाद ग्रहण किया। पहले दिन दो लाख श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

भंडारे में भक्तों को प्रसाद ग्रहण कराने के लिए 11 पंडाल बनाए गए हैं। इनमें पांच महिला, पांच पुरुष और एक वीआईपी पंडाल बनाया गया है। एक साथ इन पंडालों में 11 हजार श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते हैं। साधु-सन्यासियों के प्रसाद ग्रहण करने के बाद भक्तों की भीड़ को भंडारा स्थल पर प्रवेश दिया गया। प्रथम काउंटर में लाला कुचेंदू, काउंटर नंबर 2, 3. व 4 में बच्चा सिंह काजीटोला, काउंटर नंबर 5, 6 व 7 में शिवनायक भिड़ौरा, के साथ ही मनोज तिवारी काउंटर नंबर 10, दो नंबर काउंटर पर अनुज, पांच में प्रेमचंद्र पतवन के अलावा वीआईपी काउंटर पर मनोज तिवारी अन्य पंडालों में श्रमदानी कार्यकर्ता भक्तों को पूडी सब्जी, मालपुवा का प्रसाद ग्रहण करते रहे। भक्तों के आने और जाने वाले गेट पर पुलिस तैनात रही। सब्जी की व्यवस्था बाबा अवधूत के दिल्ली निवासी भक्तों ने संभाली। इनके अलावा हरियाणा, उज्जैन व अन्य प्रांतों के श्रमदानी मेहनत कर रहे हैं। मेला प्रभारी एसडीएम नमन मेहता, सीओ सौरभ सिंह लगातार निगहबानी करते हुए जानकारी हासिल करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed