{"_id":"573222984f1c1ba95a919c8c","slug":"two-killed-in-road-accidents-including-retired-teachers","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में रिटायर्ड टीचर समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में रिटायर्ड टीचर समेत दो की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Tue, 10 May 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबेरू/कमासिन। मवेशी से टकराकर बाइक सवार रिटायर्ड टीचर की मौत हो गई। दूसरी घटना में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की जान चली गई। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने थे। अन्य सड़क हादसों में चार घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
अतर्रा रोड बबेरू निवासी बाबूराम वर्मा (73) पुत्र राजाराम जेपी शर्मा इंटर कालेज के रिटायर्ड टीचर थे। वर्तमान में वह राजकीय बालिका इंटर कालेज में अंशकालिक रूप में पढ़ा रहे थे। मंगलवार को सुबह कालेज जाते समय उनकी बाइक गाय से टकरा गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें सीएचसी लाए। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन
एक अन्य घटना में कमासिन थाना क्षेत्र के तिलौसा गांव निवासी बृज बिहारी कोटार्य (21) पुत्र रामलाल सोमवार की रात बाइक पर अपनी बहन की ससुराल सांड़ा गांव जा रहा था। गांव से कुछ दूर सामने से आ रहे ट्रैक्टर की टक्कर से उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई कुंजबिहारी ने घटना की सूचना थाने में दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
उधर, कुरसेजाधाम (तिंदवारी) के पास गोखरही के रामचंद्र (50) पुत्र गया प्रसाद को पैदल तिंदवारी जाते समय बाइक सवार शानू (22) निवासी बलखंडी नाका ने टक्कर मार दी। दोनों घायल हो गए। एक अन्य घटना में चिल्ला थाना क्षेत्र के अतरहट गांव निवासी सोनू (18) पुत्र महेश गांव के सोनू (25) पुुत्र शंकर के साथ सोमवार की रात बाइक पर खलिहान से घर आते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।