फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   two girls committed suicide by hanging

दो युवतियों ने फांसी लगाकर की जान दी

Fri, 23 Jul 2021 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
two girls committed suicide by hanging
बांदा/कमासिन। अलग-अलग घटनाओं में दो युवतियों ने बृहस्पतिवार ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। गुरेह गांव में पति से विवाद के चलते युवती फांसी पर झूल गई। दूसरी घटना में बीरा गांव में युवती की आत्महत्या का कारण परिजन स्पष्ट नहीं कर सके।
विज्ञापन

उधर, दो लोगों ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली देहात क्षेत्र के गुरेह गांव निवासी संतोष यादव की पत्नी तुलसी देवी (28) ने बृहस्पतिवार की शाम घर के खपरैल में रस्सी से फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

मृतका की भतीजी लक्ष्मी और अन्य परिजनों ने बताया कि शराब के नशे में संतोष के घर आने पर पत्नी तुलसी देवी से कहासुनी हो गई थी। झगड़े के बाद संतोष मजदूरी करने चला गया, तभी तुलसी ने फांसी लगा ली। मृतका के दो पुत्र व एक पुत्री है। दूसरी घटना में कमासिन थाना क्षेत्र के बीरा गांव में लोकेंद्र सिंह की पत्नी रीना सिंह (36) ने बृहस्पतिवार की शाम कमरे में रस्सी से फांसी लगा ली। घटना के वक्त परिजन खेत में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े बेटे ने फंदे पर शव लटका देखा और पड़ोसियों को सूचना दी। पड़ोसियों ने फंदा से नीचे उतारा और परिजनों की मदद से उसे पीएचसी ले गए। यहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पति घटना की वजह नहीं बता सका। पड़ोसियों में गृह कलह की चर्चा रही। मृतका का मायका सतना (एमपी) में है।

थाना इंस्पेक्टर रामाश्रय सिंह ने बताया कि मायके वालों से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रही है। उधर, शहर के मर्दन नाका में अनस और कहला गांव में सुनैना ने अपने-अपने घरों में जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजन घटना की वजह नहीं बता सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed