{"_id":"9f9359c0db5a26295f421d902f2e123c","slug":"two-farmers-died-from-a-heart-attack-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल देखकर दो और किसानों की हार्टअटैक से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल देखकर दो और किसानों की हार्टअटैक से मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 01 Apr 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फसल की बर्बादी का सदमा बर्दाश्त न होने से दिल का दौरा पड़ने पर दो और किसानों की मौत हो गई। किसानों को हार्ट अटैक उस वक्त हुआ जब वह खेत देखने गए थे।
विज्ञापन
कोर्रही गांव में किसान शाकिर (65) पुत्र सुब्बा खां बुधवार को सुबह खेत गया था। वहां उसने गेहूं की बाली तोड़ी और उसे हाथ में मसलकर देखा तो इक्का-दुक्का दाने निकले। वह भी खराब। यह देखकर वह वहीं गिर पड़ा।
विज्ञापन
आसपास खेतों मेें काम कर रहे लोगों ने उसे घर पहुंचाया। यहां उसकी मौत हो गई। मृतक के पास 15 बीघा जमीन है। इसमें उसने गेहूूं, चना और मसूर बोई है। किसान पर फिलहाल कर्ज होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन
उधर, पतवन गांव में बुधवार को दोपहर किसान शिवशरण सिंह (75) पुत्र लल्लू सिंह खेत गया था। वहां फसल की हालत देखकर घर लौट आया और यहां उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। कुछ ही देर मेें मौत हो गई।
मृतक पर इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक, पतवन शाखा का 88 हजार रुपया कर्ज है। इसके अलावा पांच हजार रुपये कोआपरेटिव बैंक का भी कर्ज है।