फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two doctors on leave, patients lost

Banda News: दो डॉक्टर छुट्टी पर, भटके मरीज

Thu, 01 Feb 2024 03:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Two doctors on leave, patients lost
बांदा। एक साथ दो डॉक्टरों के छुट्टी पर चले जाने से बुधवार को आयुष भवन में मरीजों की लंबी लाइनें लगीं रहीं। महज एक डॉक्टर डॉ. शाहिद खान की ओपीडी चल रही थी। इससे एक मरीज को करीब दो घंटे इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल स्थित आयुष भवन में चर्म व गुप्त रोग, सफेद दाग, केश व नाखून रोग के मरीजों के बेहतर इलाज के लिए तीन आयुष चिकित्सक तैनात हैं। बुधवार को आयुष चिकित्सक डॉ. एसआर पाल व डॉ. शिवराम सिंह के छुट्टी में जाने से उनके कक्ष खाली रहे। सिर्फ डॉ. शाहिद खान की ओपीडी शुरू रही। उनकी ओपीडी में 60 मरीजों को देखा गया। जमालपुर से आई श्रद्धा ने बताया कि वह अस्पताल में त्वचा में खुजली का इलाज कराने आई थी, पर दो घंटे का ज्यादा समय हो गया। उसका नंबर तक नहीं आया। इसी तरह से बबेरू के रामबाबू ने बताया कि वह दो घंटे से लाइन में खड़ा है उसका नंबर नहीं आ पाया।
विज्ञापन

इस संबंध में सीएमएस डॉ. एसएन मिश्र का कहना है कि दो डॉक्टरों के एक साथ छुट्टी में चले जाने से दिक्कत हुई है। हालांकि ओपीडी में आने वाले सभी मरीजों को देखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed