फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two people died of cold

ठंड से किसान समेत दो की मौत

Sun, 15 Jan 2017 10:26 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 15 Jan 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
Two people died of cold
ठंड का कहर - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो

ठंड का कहर थम नहीं रहा है। किसान समेत दो की ठंड लगने से मौत हो गई। उधर, सीएएफ जवान व होमगार्ड समेत आठ को ठंड से हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिले में अब तक ठंड से मरने वालों की संख्या 19 हो गई।

विज्ञापन


बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पतवन गांव निवासी किसान शिवनंदन (45) पुत्र सूरजदीन शनिवार शाम खेत की सिंचाई कर रहा था। तभी ठंड से उसकी हालत बिगड़ गई। घर आने पर परिजनों ने उसका प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया। सुधार न होने पर रात को जिला अस्पताल लाते समय उसकी मौत हो गई। मृतक के नाम साढ़े तीन बीघा जमीन है।
विज्ञापन


वह अपने पीछे पत्नी व दो नाबालिग पुत्र व पुत्री छोड़ गया है। एक अन्य घटना में इसी क्षेत्र के मियां बरौली गांव की नथिया (65) पत्नी बलुवा को शनिवार की रात ठंड लग गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों से उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स (सीएएफ) के जवान सत्यपाल (27) की रविवार को सुबह कोल्ड डायरिया से हालत बिगड़ गई। सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में तैनात होमगार्ड बद्रीविशाल (42) को ठंड ने जकड़ लिया। ओरन रोड बबेरू निवासी छोटे (60) पुत्र चंद्रपाल सिंह की सर्दी से हालत बिगड़ गई। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।


छाबी तालाब मोहल्ला निवासी रीना (30), देहात कोतवाली क्षेत्र की कुलकुम्हारी गांव की इंद्रकली (30), तिंदवारी क्षेत्र के सैमरी गांव का देवीचरण (65), जसपुरा थाना क्षेत्र के नरजिता गांव निवासी परशुराम (22) और नरैनी कसबा निवासी आर्यन (3) पुत्र अजय कुमार की ठंड से हालत बिगड़ गई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed