फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two died after being crushed by a dumper

Banda News: डंपर से कुचलकर दो की मौत

Fri, 28 Jun 2024 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Two died after being crushed by a dumper
बांदा/तिंदवारी। तेज रफ्तार डंपर ने एक राहगीर को कुचलने के बाद बाइक सवार ढाबा संचालक को भी कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन




फतेहपुर जिले के दतौली चौकी अंतर्गत पवारनपुर निवासी ढाबा संचालक विजय (29) अपने मामा हरीशरण सिंह निवासी अलोना के साथ गुरुवार सुबह बाइक से अलोना गांव जा रहा था। बाइक चला रहे मामा ने रास्ते में माटा गांव के पास बाइक रोक दी। बाइक से उतरकर मामा किसी से बात करने लगा, जबकि विजय बाइक में ही बैठा रहा। इसी दौरान सामने से आए डंपर ने राहगीर थाना तिंदवारी के बेंदाघाट निवासी राजकरन उर्फ मुन्ना (46) को रौंदते हुए बाइक में बैठे विजय को भी कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


राजकरन के छोटे भाई राकेश ने बताया कि राजकरन सब्जी की बारी लगाने का काम करता था। उसके दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इसी तरह विजय के परिजनों के मुताबिक मृतक के एक पुत्र और एक पुत्री है। मामा हरिशरण सिंह घर आया हुआ था। उसके साथ गुरुवार सुबह बाइक से अलोना गांव जाते समय हादसा हो गया। बताया कि विजय आंबापुर फतेहपुर में ढाबा चलाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed