फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two days Holly boom, the next day Bhaiya Duj

दो दिन होली की धूम, अगले दिन भइया दूज

Sat, 26 Mar 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा Updated Sat, 26 Mar 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Two days Holly boom, the next day Bhaiya Duj
भइयादूज पर जेल में बंद भाइयों को टीका लगाने आईं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी होली की धूम रही। तमाम लोगों ने इसी दिन होली मनाई। सिर्फ अबीर, गुलाल या रंगों की बौछारों तक ही होली सीमित नहीं रही। चेहरे पोतकर रंगों से नहला देने की भी होड़ रही। उधर, शुक्रवार को द्वितीया पर भइयादूज मनाई गई। बहनों ने भाइयों के माथे पर रोली-टीका लगाया गया।

विज्ञापन


बुधवार को तड़के होली जलने के बाद पूरे दिन होली की धूम रही। बृहस्पतिवार को भी होली की हुड़दंग और हो-हल्ला चलता रहा। पुलिस की चौकस व्यवस्था और आम लोगों की समझदारी और सौहार्द के चलते कोई भी बड़ी अप्रिय घटना नहीं हुई।
विज्ञापन


युवा, बच्चों और बूढ़ों से लेकर महिलाओं ने भी होली का भरपूर लुत्फ लिया। खिन्नीनाका में मटकी फोड़ प्रतियोगिता में होरियारों ने मटकी फोड़कर 2100 रुपये का ईनाम जीता। केसीएनआईटी चेयरमैन अरुण निगम ने यह ईनाम दिया। बलखंडी नाका, पदमाकर चौराहा, कटरा चौराहा, किरन कालेज चौराहा, अमर टाकीज, ईदगाह चौराहा, खिन्नीनाका, झंडा चौराहा, स्वराज कालोनी, सिविल लाइन, इंदिरा नगर, आवास विकास, अलीगंज, जिला परिषद चौराहा में होली गीत पर डीजे की धमक के साथ युवाओं की टोलियां नाचती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, शुक्रवार को भइयादूज मनाई गई। बड़ी संख्या में महिलाएं अपने मायके आईं और भाइयों को रोली-टीका लगाया। कुछ बहनों के न आ पाने पर उनके भाई खुद बहन की ससुराल पहुंचे और टीका लगवाया। उधर, मंडल कारागार में गुड फ्राइडे की छुट्टी के चलते मिलाई पर रोक के बावजूद रोली-टीका लगाने आईं महिलाओं को मुलाकात का अवसर दिया। जेल अधीक्षक एचबी सिंह ने बताया कि 65 महिलाओं ने जेल आकर अपने भाइयों को टीका लगाया।

समाधान की होली में कविताओं की बौछार
बांदा। समाधान संस्था ने सेंट मैरीज स्कूल के पास होली मनाई। प्रबंधक सत्येंद्र गुप्ता ने कहा कि अज्ञानता पर ज्ञान की विजय का प्रतीक है होली। अध्यक्ष डॉ. मनीष कुमार ने सौहार्दपूर्ण होली मनाने पर खुशी जताई। कवि जवाहरलाल जलज, साम्यवादी विचारक जयकांत शर्मा, कवित्री रजनी गुप्ता ने अपनी रचनाएं पढ़ीं।

इस मौके पर डॉ. मोहम्मद रफीक, डॉ. राजेंद्र सिंह, डॉ. विजय यादव, अज्ञात गुप्ता, आदित्य सिंह परिहार, श्यामजी निगम, अनीता गुप्ता, संजय गुप्ता, अंजना गुप्ता, रमेश पाल, प्रद्युम्न दुबे लालू, दीनदयाल सोनी, डॉ.मनोज अस्थाना, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव, उमाशंकर पांडेय आदि शामिल रहे। संचालन फारूक सिद्दीकी ने किया।

कायस्थ सभा का होली मिलन और दूज पूजा
बांदा। कायस्थ सभा (चित्रगुप्त परिवार) ने दूज पूजा और होली मिलन का संयुक्त आयोजन किया। सुबह महेश्वरी देवी मंदिर में हवन पूजन और दोपहर को कटरा स्थित चित्रगुप्त मंदिर में पूजा, अर्चना और हवन किया गया। अध्यक्ष राज कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ चित्रांशी सुरेंद्र कुमार निगम के नेतृत्व में अबीर, गुलाल लगाकर एक-दूसरे को होली की बधाई और एकजुटता पर जोर दिया गया।

मिठाई वितरण भी हुआ। हृदेश कुमार निगम, संतोष श्रीवास्तव, उमेश निगम, डीसी श्रीवास्तव, उत्तम सक्सेना, केशव निगम, देवेश निगम, पुष्पेंद्र कुमार श्रीवास्तव, अजय निगम, प्रदीप श्रीवास्तव, सुधा श्रीवास्तव, रमेश श्रीवास्तव, आरके प्राणायामी, अजय कुमार श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।


इनसेट...
फगुवारों ने बांधा समा
बांदा। नार्थ सेंट्रल रेलवे इंपलाइज संघ के होली मिलन समारोह में फगुवारों ने समा बांधा। रेलवे कर्मचारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। गुझिया व भांग का लुत्फ उठाया। शाखा सचिव केके त्रिपाठी, मनीष सिंह, बीपी वर्मा, पुरुषोत्तम नायक, मोहनलाल, बलजीत सिंह, लालबहादुर, कादिर, अवधेश गुप्ता, किशोरीलाल इत्यादि मौजूद रहे। संचालन आरसी त्रिपाठी ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed